बारिश से मकान की छत गिरी, परिवार के पांच सदस्य दबे

एक परिवार के लिए बारिश मुसीबत बन गयी। महलका में मंगलवार देर रात बारिश के दौ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:32 PM (IST)
बारिश से मकान की छत गिरी, परिवार के पांच सदस्य दबे
बारिश से मकान की छत गिरी, परिवार के पांच सदस्य दबे

मेरठ,जेएनएन। एक परिवार के लिए बारिश मुसीबत बन गयी। महलका में मंगलवार देर रात बारिश के दौरान एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिसमें तीन बच्चे समेत पांच लोग दब गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और चिकित्सक बुलाकर प्राथमिक उपचार दिया।

महलका निवासी सुरेश पुत्र धर्मवीर दिल्ली में मजदूरी करता है। मंगलवार रात बारिश के चलते मकान की छत गिर गई। जिसके चलते कमरे में सोई सुरेश की मां परकाशी, पत्नी सोनिया व तीन बच्चे दब गए। शोर-शराबा सुनकर मोके पर पहुंचे लोगों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। जिनमें परकाशी व सोनिया घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। मौके पर ग्राम प्रधान असलम कुरैशी, नेता खालिद कुरैशी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की पांच हजार रुपये की मदद की। वहीं, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने शासन से मदद दिलाने का वादा किया। लेखपाल ने नुकसान का सर्वेक्षण किया।

पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, मार्ग अवरुद्ध : मध्य रात्रि से से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बुधवार प्रात: से ही लोग घरों में ही दुबके रहे और दोपहर बाद बारिश कम होने पर ही कार्य करने के लिए निकले। बारिश दौरान कस्बे की मनोहरपुर कालोनी में यूकेलिप्टस का पेड़ शकुंतला के मकान पर गिर गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नही आयी। पीड़िता ने मुआवजे की मांग की है।

वहीं पांडेश्वर मंदिर मार्ग पर भी विशाल पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारू किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. ओमवीर सिंह ने बताया कि यह बारिश सभी फसलों के लिए लाभकारी है।

chat bot
आपका साथी