मेरठ में मदद के लिए आया रिश्तेदार... अब उससे बचाने को बुजुर्ग ने पुलिस से लगाई गुहार

एक बुजुर्ग ने रिश्तेदार को मदद के लिए घर बुलाया था। बाद में उसने घर पर कब्‍जे का इरादा कर लिया। अब घर से निकलने को तैयार नहीं है। घर पर असामाजिक तत्‍वों का जमावड़ा रहता है और शराब की पार्टी तक चलती है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:03 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:03 PM (IST)
मेरठ में मदद के लिए आया रिश्तेदार... अब उससे बचाने को बुजुर्ग ने पुलिस से लगाई गुहार
मकान पर कब्‍जा हटवाने को बुजुर्ग ने पुलिस ने गुहार लगाई है

मेरठ, जेएनएन। एक बुजुर्ग ने बीमार पत्नी की देखभाल के लिए रिश्तेदार को मदद के लिए घर बुलाया था। कुछ दिन बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों को भी ले आया। इस बीच बुजुर्ग की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदार को जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि घर पर भी कब्जा कर लिया। थाने में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब उन्‍हाेंने कप्तान से गुहार लगाई है।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी को कैंसर था। उनके कोई संतान नहीं होने के चलते परेशानी आ रही थी। इसके चलते गंगानगर निवासी रिश्तेदार विजय को देखभाल के लिए बुला लिया था। कुछ दिन बाद वह पत्नी और बच्चों को भी घर ले आया। इस बीच उनकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने विजय से जाने के लिए कहा तो पहले वह आज-कल करने लगा, लेकिन बाद में घर से जाने से ही इन्कार कर दिया। उन्होंने विरोध किया तो उसने धमकी दी। अन्य रिश्तेदारों ने भी उसे जाने के लिए कहा, लेकिन किसी की बात नहीं मानी। आरोप है कि घर में भी असामाजिक लोगों का आना जाना है। शराब पार्टी भी चलती है। आसपास के लोग भी परेशान हैं। उन्होंने लालकुर्ती थाने में शिकायत की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। एसपी क्राइम राम अर्ज ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी