मतांतरण की नीयत से दो लड़कियों को बस्ती से लाने वाला गिरफ्तार

बस्ती जिले से मतांतरण की नीयत से अगवा कर लाई गई दो हिदू लड़कियों को पुलिस ने मवाना से बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 07:55 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 07:55 AM (IST)
मतांतरण की नीयत से दो लड़कियों को बस्ती से लाने वाला गिरफ्तार
मतांतरण की नीयत से दो लड़कियों को बस्ती से लाने वाला गिरफ्तार

मेरठ, जेएनएन। बस्ती जिले से मतांतरण की नीयत से अगवा कर लाई गई दो हिदू लड़कियों को पुलिस ने मवाना से बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित इन लड़कियों के साथ किराए के मकान में पिछले एक माह से रह रहा था। पुलिस का मानना है कि यह कोई बड़ा गैंग है और लड़कियों को प्रेम जाल व नौकरी आदि का झांसा देकर फंसाता है और फिर मतांतरण कराता है। बस्ती की पुलिस आरोपित युवक व दोनों लड़कियों को अपने साथ ले गई। मवाना के चौहान चौक के पास नंदराम के मकान में दो हिदू लड़कियों के साथ मुस्लिम युवक रह रहा था। आसपास के लोगों ने युवक की संदिग्ध गतिविधियां देखीं तो सोमवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लड़कियों और युवक को पकड़ लिया और थाने ले आई। लड़कियों के स्वजन भी यहां पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक जनपद बलरामपुर का रहने वाला आफताब पुत्र यूसुफ है। आरोपित दोनों लड़कियों को बस्ती के रुदौली क्षेत्र से नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले आया। यहां से पहले दोनों को मथुरा में भी रखा। लड़कियों के स्वजन को सूचना दी गई। पता चला कि दोनों को आफताब ने अगवा किया है। रुदौली थाने में आफताब के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मतांतरण के प्रयास में दोनों लड़कियों को यहां लाया था। पुलिस मान रही है कि यह युवक कुछ लड़कियों का मतांतरण करा चुका है। इसकी छानबीन की जा रही है। मवाना पुलिस ने लड़कियों को बस्ती से आई पुलिस को सौंप दिया। इनमें एक लड़की की उम्र 15 वर्ष है जो नौवीं में पढ़ती है और दूसरी की उम्र 18 वर्ष है जो इंटर में पढ़ती है। दोनों एक ही स्कूल की छात्राएं हैं।

एक सप्ताह बाद दिखाई लिखापढ़ी

मतांतरण की नीयत से दो लड़कियों को लेकर मवाना में रह रहे युवक को पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व ही पकड़ लिया था। युवक पर शक होने पर मोहल्ले के लोगों ने बीते मंगलवार को पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उसी दिन युवक और लड़कियों को पकड़ लिया था। सोमवार को जब बस्ती पुलिस और लड़कियों के स्वजन यहां पहुंचे तब मवाना थाना पुलिस ने तीनों की लिखापढ़ी दिखाई। देर रात बस्ती पुलिस तीनों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

इन्होंने कहा::

आफताब लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराता है। इन दोनों लड़कियों को भी मतांतरण की नीयत से लाया था। उसके रैकेट में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस जांच कर रही है। यहां का भी कोई शामिल हो सकता है। आफताब ने पहले दोनों लड़कियों को मथुरा में रखा था फिर यहां ले आया। बस्ती और मेरठ पुलिस इस रैकेट के पर्दाफाश के लिए संयुक्त रूप से काम करेगी। आरोपित और लड़कियों को पुलिस बस्ती ले गई है। वहीं पर आरोपित के खिलाफ अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

- अजय साहनी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी