विवाहिता का हत्यारोपित पति पुलिस के हत्थे चढ़ा

सरधना थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में गत दिनों विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:25 PM (IST)
विवाहिता का हत्यारोपित पति पुलिस के हत्थे चढ़ा
विवाहिता का हत्यारोपित पति पुलिस के हत्थे चढ़ा

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में गत दिनों विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गत दिनों बुलंदशहर के विसुंधरा गांव निवासी राजा पुत्र सतीश ने बताया था कि बीते मार्च माह में अपनी बहन शीतल की शादी सरधना के फरीदपुर गांव निवासी धर्म सिंह पुत्र स्व. साहब सिंह से की थी। कुछ दिन तक सब सही चला। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शीतल को परेशान करते थे। साथ ही दो लाख रुपये की मांग करते थे। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। वह चार माह की गर्भवती थी। पुलिस ने राजा की तहरीर पर सास मंजू देवी, जेठ मोनू व उसकी पत्नी और मृतका के पति धर्म सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित धर्म सिंह को ज्वालागढ़ के पास से महाराणा प्रताप की मूíत के निकट से दबोच लिया। इसके बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

हमले के आरोपित पिता-पुत्र पकड़ से दूर : मवाना मवाना खुर्द में घर से बुलाकर दो युवकों पर चाकू से हमला करने के आरोपित पिता-पुत्र गुरुवार भी हत्थे नहीं चढ़े। हालांकि पुलिस ने संभावित जगहों पर दबिश दी, लेकिन खाली हाथ रही। उधर, एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मवाना खुर्द में महकार अपने बेटे अजय उर्फ मिट्टो के साथ रहता है। बुधवार देर शाम आरोपित पिता पुत्र ने पड़ोसी आकाश व अभिषेक को घर से बुलाकर दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने पर आरोपित पिता पुत्र फरार हो गए थे। ग्रामीणों ने गंभीर से दोनों घायलों मेरठ के अस्पताल ले गए जहां आकाश की हालत गंभीर होने पर रात में ही पेट का आपरेशन किया। पुलिस को मौके से खून से सना चाकू, पूजा की सामग्री आदि सामान बरामद हुआ तो लोग बलि की आशंका जताने लगे। उक्त मामले में गुरुवार को अभिषक के स्वजन अमरीश ने फरार दोनों आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया आरोपितों की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन हत्थे नहीं चढ़े।

chat bot
आपका साथी