बुलंदशहर में शोरूम मालिक से लाखों की लूट, चोला फ्लाईओवर के नीचे बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के नंगला बंसी गांव निवासी लोकेश कुमार का ककोड़ में इलेक्ट्रोनिक्स का शोरूम है। वह रात साढ़े आठ बजे शोरूम बंद करके बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चोला फ्लाईओवर के नीचे खड़े तीन बदमाशों ने बाइक में डंडा मारकर उन्हें रोक लिया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:54 AM (IST)
बुलंदशहर में शोरूम मालिक से लाखों की लूट, चोला फ्लाईओवर के नीचे बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
बुलंदशहर में शोरूम मालिक से लाखों की लूट

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। चोला फ्लाईओवर के नीचे तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर शोरूम मालिक से लाखों की लूट की। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। इलाज कराने के बाद पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

शोरूम बंद कर बाइक से लौट रहे थे गांव

चोला थाना क्षेत्र के नंगला बंसी गांव निवासी लोकेश कुमार पुत्र अमीपाल का ककोड़ में इलेक्ट्रोनिक्स का शोरूम है। रोजना की तरह वह सोमवार रात साढ़े आठ बजे शोरूम बंद करके बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चोला फ्लाईओवर के नीचे खड़े तीन बदमाशों ने बाइक में डंडा मारकर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा कनपटी पर सटा दिया, जबकि दो बदमाशों ने उनकी जेब में रखे बीस हजार, सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल व बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी व सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोला चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़त की बाइक एक बाग में लावारिस हालत में मिली है। जल्द वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।

पूर्व फौजी के हत्यारोपित पिता व पुत्र गिरफ्तार

बुलंदशहर। सिकन्दराबाद के चोला थाने के गांव पचौता में शुक्रवार रास्ते के विवाद को लेकर पूर्व फौजी की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में नामजद पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित तीन लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है।

गौरतलब है कि गांव पचोता में पूर्व फौजी विजयपाल का पड़ोसी सल्लू से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को खेत जाने के दौरान सल्लू और पूर्व फौजी में कहासुनी हो गई थी। शाम पूर्व फौजी जब अपनी पत्नी गुड्डो देवी व भतीजे इंद्रपाल के साथ खेत से बुग्गी लेकर लौट रहा था। तभी सल्लू उसके तीन पुत्रो ने फरसे बल्लम आदि से बुग्गी सवारों पर हमला कर दिया था। जिसमे विजयपाल व उसकी पत्नी को गम्भीर हालत में गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी शनिवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरोपित सल्लू व उसके तीन पुत्र और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी न होने पर स्वजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। बढ़ते दबाव के चलते सोमवार की देर रात पुलिस ने आरोपित सल्लू उर्फ सुलेख चंद व उसके पुत्र तरुण को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें मंगलवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपितो की तलाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी