प्रहलाद नगर में फिर उठा मकान खरीदने का मुद्दा

प्रहलाद नगर में संप्रदाय विशेष के ।लोगों द्वारा मकान खरीदने से नाराज कपड़ा व्यापारी चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:33 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:33 AM (IST)
प्रहलाद नगर में फिर उठा मकान खरीदने का मुद्दा
प्रहलाद नगर में फिर उठा मकान खरीदने का मुद्दा

मेरठ, जेएनएन । प्रहलाद नगर में संप्रदाय विशेष के ।लोगों द्वारा मकान खरीदने से नाराज कपड़ा व्यापारी चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी कपड़ा व्यापारी हरीश खुराना ने बताया कि क्षेत्र में संप्रदाय विशेष के लोग मकान खरीद रहे हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग घरों को बेचकर जा चुके हैं। इसका उन्होंने पहले भी विरोध किया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को वह प्रहलाद नगर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उनका कहना था कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो वह भी एक दिन मकान बेचकर कहीं चले जाएंगे। लोगों ने बताया कि 15 अगस्त को भी उन्होंने थाने में हंगामा किया था। थाना प्रभारी रामसंजीवन ने बताया कि धरने की सूचना मिली थी। आसपास के लोगों ने व्यापारी को शांत कर उठा दिया था।

मंदिर-गुरुद्वारों का क्या होगा

उन्होंने कहा कि यदि सभी यहां से चले जाएंगे तो फिर यहां के मंदिर और गुरुद्वारों का क्या होगा। पूजा अर्चना कैसे होगी। उनकी देखभाल की जिम्मेदारी किसकी होगी। उन्होंने सरकार से भी गुहार लगाई कि यदि यहां से लोग जा रहे हैं, तो उनको कहीं और बसाया जाना चाहिए था।

सालों से उठा रहे आवाज

कपड़ा व्यापारी ने बताया कि करीब तीन साल पहले क्षेत्र में बड़ी कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें संघ से जुड़े पदाधिकारी, सांसद और भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। तब भी उन्होंने इस बात को उनके सामने रखा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पिछले दिन जब पलायन का मुद्दा उठा था, तब सुरक्षा के लिए पुलिस ने गेट और सीसीटीवी लगा दिए थे। हकीकत यह है कि कोई भी कैमरा सही नहीं है।

chat bot
आपका साथी