दारोगा ने किया प्रेम विवाह, बेटी होने पर घर से निकाला

प्रेम विवाह करने वाले दारोगा ने बेटी होने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। हालांकि पत्नी ने अलीगढ़ जनपद के महिला थाने में दारोगा के खिलाफ डेढ़ साल पहले उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसके बाद दारोगा पीड़िता को साथ ले गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:17 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:17 AM (IST)
दारोगा ने किया प्रेम विवाह, बेटी होने पर घर से निकाला
दारोगा ने किया प्रेम विवाह, बेटी होने पर घर से निकाला

मेरठ, जेएनएन। प्रेम विवाह करने वाले दारोगा ने बेटी होने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। हालांकि पत्नी ने अलीगढ़ जनपद के महिला थाने में दारोगा के खिलाफ डेढ़ साल पहले उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसके बाद दारोगा पीड़िता को साथ ले गया था। अब मायके में रह रही पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दारोगा के खिलाफ एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया है। वर्तमान में दारोगा अलीगढ़ जिले के जवां थाने की कासमपुर चौकी पर तैनात है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी स्थित सोमदत्त सिटी निवासी दीपा पुत्री सुलेंद्र सिंह के मुताबिक करीब तीन साल पहले उसकी दोस्ती दारोगा श्री चंद्र सिंह सोम निवासी कपसाड़ गांव, जिला मेरठ से फेसबुक पर हुई थी। तीन महीने बाद ही उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। आरोप है कि स्वजन से मिलने पर दारोगा दीपा पर भड़क गया था। तब से दंपती में क्लेश चल रहा है। पीड़िता ने डेढ़ साल पहले अलीगढ़ जिले के महिला थाने में दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दारोगा दीपा को साथ लेकर चला गया। आरोप है कि दारोगा दोबारा प्रताड़ित करने लगा, जिसके चलते वह मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि एक महीने पहले बेटी होने पर स्वजन उसे दारोगा के पास ले गए थे तो उसने घर से निकाल दिया था।

महिला ने दारोगा के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर दी है। पीड़िता की पहले भी अलीगढ़ परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग हो चुकी है। अब दोबारा उत्पीड़न की शिकायत मिली है। जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

-केशव कुमार मिश्रा, एसपी देहात

chat bot
आपका साथी