इंसीनरेटर प्लांट जाएगा संक्रमित मरीजों के घर का कूड़ा

कोरोना पर नियंत्रण के लिए लगातार उपाय किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:45 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:45 AM (IST)
इंसीनरेटर प्लांट जाएगा संक्रमित मरीजों के घर का कूड़ा
इंसीनरेटर प्लांट जाएगा संक्रमित मरीजों के घर का कूड़ा

मेरठ,जेएनएन। कोरोना पर नियंत्रण के लिए लगातार उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब कोरोना संक्रमितों के घरों का कूड़ा सुभारती पुरम स्थित इंसीनरेटर प्लांट भेजा जाएगा।

नगर निगम ने इसके लिए 25 कूड़ा गाड़ियां लगाई हैं, जिसमें 10 कूड़ा गाड़ियां सूरजकुंड वाहन डिपो, 10 कूड़ा गाड़ियां दिल्ली रोड वाहन डिपो और पांच कूड़ा गाड़ियां कंकरखेड़ा वाहन डिपो अंतर्गत लगाई गई हैं। यह कूड़ा गाड़ियां दोपहर एक से दो बजे के बीच संक्रमितों के घर पहुंचेंगी। पीली पालीथिन मे कूड़ा कलेक्ट होगा। यह पालीथिन कूड़ा गाड़ी का स्टाफ मुहैया कराएगा। कूड़ा गाड़ियों में स्टाफ पीपीई किट में होगा। कूड़ा कलेक्ट कर गाड़ियां सुभारतीपुरम इंसीनरेटर प्लांट जाएंगी। जहां पर कचरे को नष्ट किया जाएगा। शहर में लगभग 761 संक्रमित लोग होम आइसोलेशन पर हैं। कूड़ा गाड़ियों को प्रतिदिन कचरा कलेक्शन से पहले व बाद में सैनिटाइज भी किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से संक्रमितों की जो सूची मिलेगी। उसके अनुसार प्रतिदिन कचरा कलेक्शन होगा। बायोमेडिकल वेस्ट से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। कूड़ा गाड़ी न पहुंचे तो वह अपने वाहन डिपो के कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दे सकता है। सामान्य घरों से सुबह 7.30 बजे से दोपहर दो बजे कचरा कलेक्शन कर लोहिया नगर डंपिग ग्राउंड ले जाया जाएगा। ये हैं कंट्रोल रूम नंबर

कंट्रोल रूम नंबर

मुख्य कार्यालय नगर निगम 18001803090, 18001805090,8395881001

दिल्ली रोड वाहन डिपो 9536426693

सूरजकुंड वाहन डिपो 6397332824

कंकरखेड़ा वाहन डिपो 6398886939

chat bot
आपका साथी