एक घटे तक पुलिस और परिवार से घटना को छिपाए रखा

विपिन कुमार की हत्या को एक घंटे तक पुलिस और परिवार से छिपाकर रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:15 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:15 AM (IST)
एक घटे तक पुलिस और परिवार से घटना को छिपाए रखा
एक घटे तक पुलिस और परिवार से घटना को छिपाए रखा

मेरठ,जेएनएन। विपिन कुमार की हत्या को एक घंटे तक पुलिस और परिवार से छिपाकर रखा गया। अस्पताल से शव घर लाने के बाद पुलिस और परिवार को हत्या की जानकारी दी गई। पुलिस जाच कर रही है कि अपने बचाव के लिए तो पुनीत कार से विपिन को अस्पताल नहीं ले गया था। या वास्तव में ही अचानक चली गोली विपिन के सीने में लग गई। पुनीत ठेकेदार और कारीगर विपिन का आपसी लेनदेन भी पुलिस देख रही है। दरअसल, पिछले दो माह से पुनीत के घर पर विपिन लेबर के साथ काम कर रहा था। घटना के समय भी लेबर घर के अंदर ही मौजूद थी।

पुलिस काबू नहीं करती तो हो जाती आगजनी

विपिन की मौत के बाद सैनी गाव के लोग आक्रोशित थे। समय रहते गंगानगर पुलिस भीड़ को काबू नहीं करती तो पुनीत के घर को आग लगा दी जाती। पुलिस ने भीड़ के इरादे भाप कर पहले ही पुनीत के घर पर ताला लगा दिया था। दरअसल, विपिन के दम तोड़ने के बाद पुनीत और उसका परिवार घर से फरार हो गया था। पुलिस की टीम पुनीत की तलाश में उसके रिश्तेदारों से संपर्क कर रही है। साथ ही लाइसेंसी पिस्टल बरामद करने की कवायद में जुटी है।

पहले भी पुनीत गर्ग के विरुद्ध फूटा था गुस्सा

नेहरूनगर निवासी टावर ठेकेदार पुनीत गर्ग के विरुद्ध पहले भी आसपास कालोनी के लोगों का गुस्सा फूट चुका है। पुनीत ने अपने घर के ऊपर ही मोबाइल टावर लगा रखा है, जिसका कालोनी के लोगों ने विरोध किया था। उस समय पुनीत गर्ग ने पुलिस का सहारा लेकर विरोध के बावजूद टावर घर के ऊपर लगवा दिया था।

आधे घर में रह रहे थे, आधे का निर्माण चल रहा था

पुनीत गर्ग के आधे घर में पूरा परिवार रहता है, जबकि आधे घर में निर्माण कार्य चल रहा है। घर में पिछले दो माह से पत्थर लगने का काम चल रहा था, जिसका ठेका सैनी गाव के विपिन को दिया था। विपिन अपनी लेबर लगाकर घर में पत्थर लगाने का काम कर रहा था। विपिन ने दावा किया था कि लाकडाउन के समय में काम अधिक तेजी से खींच कर पूरा कर देंगे।

chat bot
आपका साथी