मेरठ में धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा का अवतरण दिवस

भगवान विश्वकर्मा के अवतरण दिवस पर वेदों के मंत्रोच्चारण के बीच हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी महिमा पर प्रकाश डाला गया। अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पंडित कृष्ण कुमार ने वेदों के मंत्रोच्चारण से हवन किया।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:55 PM (IST)
मेरठ में धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा का अवतरण दिवस
मेरठ में भगवान विश्वकर्मा के अवतरण दिवस पर हवन करते श्रद्धालु

मेरठ, जेएनएन। बी-ब्लाक शास्त्री नगर मंदिर प्रांगण में गुरुवार को सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा का अवतरण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया  गया। मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के सामने अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पंडित कृष्ण कुमार ने वेदों के मंत्रोच्चारण से हवन किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने शिल्प शास्त्र का निर्माण किया था। त्रेता युग के प्रसिद्ध नल और नील वानर अभियन्ता इनके मानस पुत्र थे। वास्तु देव भी इनके मानस पुत्र हैं।

पंडित कृष्ण कुमार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने इन्द्रपुरी, लंका पुरी व पुरी धाम आदि का निर्माण किया था। पुरातन काल में सभी देवी देवताओं के भवन, अस्त्र शस्त्र तथा पुष्पक विमान उन्होंने ही बनाए थे। नाथ संप्रदाय के महन्त विजय नाथ भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने भी भगवान विश्वकर्मा की महिमा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि आज के दिन लोग अपने बच्चों के तकनीकी क्षेत्र में सफल होने के लिए मन्नत मांगते हैं। प्रेमलता, सत्य प्रकाश शर्मा, मास्टर रतन सिंह, विनय कुमार धीमान, मेजर जगदीश प्रसाद, पंकज कुमार, नरेंद्र सिंह व सोमवती सहित अनेक महिलाएं, बच्चे व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी