¨हदू युवा वाहिनी के ब्लॉक उपाध्यक्ष को गोली मारी

परतापुर के गेझा गांव में ¨हदू युवा वाहिनी के जानी ब्लॉक अध्यक्ष को गुरुवार शाम गोली मार दी गई। उन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 04:00 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 04:00 AM (IST)
¨हदू युवा वाहिनी के ब्लॉक उपाध्यक्ष को गोली मारी
¨हदू युवा वाहिनी के ब्लॉक उपाध्यक्ष को गोली मारी

मेरठ । परतापुर के गेझा गांव में ¨हदू युवा वाहिनी के जानी ब्लॉक अध्यक्ष को गुरुवार शाम गोली मार दी गई। उन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

गांव गेझा निवासी विक्की वाल्मीकि (25) पुत्र राजकुमार ¨हदू युवा वाहिनी के जानी ब्लॉक उपाध्यक्ष है। दिन में गांव के ही प्रशांत चौधरी पुत्र शिवकुमार, रानू पुत्र उमेश, धमर्ेंद्र पुत्र शीशपाल, सुमित पुत्र नरेश व कुलदीप पुत्र पप्पू से उनका विवाद हो गया था। बाद में समझौता भी हो गया। वह शाम करीब पौने पांच बजे वह गांव में ही सुबोध के ठेले पर चाऊमीन खा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक वहां पहुंच गए और फिर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रशांत ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से लहूलुहान होकर विक्की जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

गांव में तनाव, दुकानें बंद

विक्की व प्रशांत के बीच मई 2018 में भी विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। दो जातियों से जुड़ा मामला होने के चलते गुरुवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। गांव की दुकानें भी बंद हो गई।

पांचों आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रणविजय सिंह, एसपी सिटी

पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। अगर 24 घंटों में आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए तो ¨हदू युवा वाहिनी आंदोलन को मजबूर होगी।

मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष ¨हदू युवा वाहिनी।

chat bot
आपका साथी