प्रधान पति को घर में घुसकर पीटा

दौराला के अझौता गांव में ग्राम प्रधान पति संग कुछ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:46 PM (IST)
प्रधान पति को घर में घुसकर पीटा
प्रधान पति को घर में घुसकर पीटा

मेरठ,जेएनएन। दौराला के अझौता गांव में ग्राम प्रधान पति संग कुछ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपित जबरन एक ऐसे व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पर अड़े थे, जिसकी 2011 में मौत हो गई थी। प्रधान पति ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। पीड़ित प्रधान पति ने तहरीर दी है।

अझौता गांव में मालती यादव पत्नी अखिल यादव ग्राम प्रधान बनी हैं। तहरीर में आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व जब प्रधान का वर्चुअल शपथ ग्रहण हो रहा था, तभी गांव के आधा दर्जन लोग उनके घर पहुंच गए। जैसे ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम समाप्त हुआ, तभी उन लोगों ने बदसलूकी करते हुए एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का दबाव बनाया। प्रधान पति अखिल ने जब उन लोगों से कहा कि जिसकी 2011 में मृत्यु हो चुकी है, उसका 2021 में मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा सकता। इसपर आरोपितों ने प्रधान पति के साथ मारपीट कर दी। वहीं प्रधान पति का कहना है कि कुछ लोग हमारी जीत को पचा नहीं पा रहे हैं। इंस्पेक्टर ब्रिजेश चौहान का कहना है कि तहरीर मिली है, जिस पर जांच की जा रही है। आरोपितों पर कार्रवाई तय है।

विवाहिता का ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप: थाना जानी क्षेत्र के बालैनी गांव निवासी विवाहिता रविवार को सीओ से मिली। आरोप है कि ससुराल वाले प्रेम विवाह के चलते उसकी साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता ने देवर, जेठ व ससुर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

गांव बालैनी गांव निवासी प्रिया अपने पति व बच्चों के साथ रविवार को सरधना सीओ से मिलने उनके कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि बीते वर्ष उसने बागपत के डालुहैड़ा गांव निवासी से सोहनवीर से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, ससुराल पक्ष के लोग इस शादी से नाराज थे। विवाहिता अपनी ससुराल में अलग रहती है। इस बीच विवाहिता को तीन बच्चे भी हुए है। आरोप है कि उसके ससुरालवाले उसे उसका हिस्सा देने से इंकार कर रहे है। अगर, इसका विरोध करते है तो वो मारपीट करके घर से बाहर निकाल देते हैं। इससे परेशान होकर विवाहित ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शनिवार शाम जानी थाने में तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सीओ आरपी शाही ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई को कहा है।

chat bot
आपका साथी