दहेज की कार दिखाने के बहाने पुलिस को सौपा दूल्हे के चाचा
लावड़ के खरदौनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की निकाह मुजफ्फरनगर के दभेडी निवासी एक युवक के साथ तय किया था। 24 जुलाई को बारात आनी तय हुई थी।
मेरठ, जेएनएन। लावड़ के खरदौनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की निकाह मुजफ्फरनगर के दभेडी निवासी एक युवक के साथ तय किया था। 24 जुलाई को बारात आनी तय हुई थी। बारात आने से तीन दिन पहले युवक ने दहेज में बुलैरो गाडी मांग कर डाली। जिस पर दुल्हन पक्ष ने रिस्तेदारों संग दूल्हा पक्ष की मानमनौव्वल की। बात नही बनने पर चौकी पहुंचे दुल्हन के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। दुल्हन के पिता ने सबक सिखाने के लिए दुल्हे को गाडी का कलर पसंद करने की बात कहते हुए खरदौनी बुला लिया। जिस पर दुल्हे ने अपने दो चाचाओं को गाडी पसंद करने के लिए भेज दिया। खरदौनी पहुंचने पर दुल्हन पक्ष ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चौकी पर दोनों पक्षों में देर सांय तक समझौते के प्रयास चल रहे थे। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि दुल्हन पक्ष की तहरीर पर दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
मृत पशु अवशेष फेंकने पर रोष : लावड़ कस्बे में राम तालाब की भूमि पर नगर का कूड़ा डालने पर लोगों में रोष फैल गया। लावड़ कस्बा निवासी उदित चौधरी ने बताया कि चिदौड़ी मार्ग पर राम तालाब की भूमि है, जिससे हिदू समुदाय की आस्था जुड़ी हुई है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह नगर पंचायत की ट्रैक्टर ट्राली ने नगर से कूड़ा उठाकर तालाब के पास फेंक दिया। कूड़े में बकरीद पर कुर्बानी किए गए जानवरों के अवशेष भी पहुंच गए। जिससे वहां बदबू फैल गई। नगर में चर्चा आम हुई तो लोगों में रोष फैल गया। किसी ने फोटो खींचकर वायरल कर दी। वायरल फोटो देख नगर पंचायत के ईओ सुधीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद भीड़ को समझाकर शांत किया, जिसके बाद वहां से कूड़ा हटवा दिया गया। ईओ सुधीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की गलती से वहां कूड़ा डाल दिया गया था, जिसे अब हटा दिया गया।
युवक को पीटा : लावड़ कस्बे की पुलिस चौकी के गेट के बाहर एक सब्जी वाले को कस्बा निवासी एक युवक ने पीट दिया। समसपुर गांव निवासी अक्षित पुत्र बुंदू ने बताया कि कस्बा निवासी युवक फुरकान पुत्र सगीरा के उस पर 650 रुपये थे। जिसको उसने मांगा तो उसने पैसे नहीं होने की बात कही। जिसके बाद फुरकान ने युवक को जमकर पीटा और उसकी साईकिल व जेब में रखे दो सौ रुपये निकालकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।