नहीं फुंकने दिया पुतला, घरों में नजरबंद रखे भाकियू कार्यकर्ता

हस्तिनापुर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की भारत सरकार का पुतला जलाने की घोषणा के चलते शनिवार को पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती रही। यूनियन के पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई जिससे कि वे पुतला जलाने के लिए घरों से ही न निकल सके।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:25 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:25 PM (IST)
नहीं फुंकने दिया पुतला, घरों में नजरबंद रखे भाकियू कार्यकर्ता
नहीं फुंकने दिया पुतला, घरों में नजरबंद रखे भाकियू कार्यकर्ता

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की भारत सरकार का पुतला जलाने की घोषणा के चलते शनिवार को पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती रही। यूनियन के पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई, जिससे कि वे पुतला जलाने के लिए घरों से ही न निकल सके।

भाकियू पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को भारत सरकार का पुतला जलाने की घोषणा को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त तथा सतर्क था और जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही लगातार गश्त भी की जा रही थी। यूनियन के पदाधिकारियों जज सिंह आदि के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गयी तथा उन्हें घरों से ही नहीं निकलने दिया। तारापुर में हरजीत सिंह ने पुतला जलाने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उनसे पुतला छीन लिया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह यादव का कहना है कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर उनके घरों को भेज दिया है। इस दौरान क्षेत्र में थाना पुलिस के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैनात रही।

वहीं बहसूमा क्षेत्र के गांव मोहम्मद शकिस्त में भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह व कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर पुलिस ने नजर बंद रखा और पुतला फुंकने नहीं दिया।

आशीर्वाद पथ जनसभा की सफलता के लिए जनसंपर्क : सरूरपुर में रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने शनिवार को सुरानी, नया गांव, कक्केपुर व भूनी गांव आदि में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने दबथुवा में आगामी 25 अक्टूबर को आशीर्वाद पथ जनसभा की सफलता को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिकेत भारद्वाज भी मौजूद रहे। हरेन्द्र त्यागी, संजय त्यागी, नरेश त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, शिव कुमार पाल, अनुज शर्मा, अशोक प्रधान, सचिन त्यागी व रोहित आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी