दिखावटी मरम्मत.. तीन दिन बाद भी उखड़ गई सड़क

प्रदेश सरकार के निर्देश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए की मरम्मत के लिए सप्ताह भर पहले अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM (IST)
दिखावटी मरम्मत.. तीन दिन बाद भी उखड़ गई सड़क
दिखावटी मरम्मत.. तीन दिन बाद भी उखड़ गई सड़क

मेरठ, जेएनएन। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए की मरम्मत के लिए सप्ताह भर पहले अभियान चलाया गया। लेकिन मरम्मत के साथ ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई। अब बरसात ने सड़क की स्थिति को अधिक खराब कर दिया है। सड़क पर फैली बजरी में फिसल कर दो पहियासवार घायल हो रहे हैं।

मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए की मरम्मत के लिए अभियान चलाकर गड्ढों को भरा गया। काली नदी से किठौर तक सप्ताह भर में सड़क की मरम्मत की गई। लेकिन तीन दिन बाद ही मरम्मत सामग्री उखड़नी शुरू हो गई। उधर, दो दिन पहले हुई तेज बरसात ने सड़क की हालत को अधिक खराब कर दिया है। हाईवे स्थिति गांव सिसौली से माछरा तक मरम्मत सामग्री बरसात में बह गई। जबकि बजरी सड़क पर अभी भी फैली हुई है और दो पहिया वाहन इस बजरी पर फिसल रहे हैं। इसके अलावा भरे गए गड्ढे भी अधिक चौड़े हो गए हैं। जिससे काफी परेशानियों का सामना वाहन सवारों को करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिन में ही सड़क पर फैली बजरी पर फिसल कर एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं।

वहीं, एनएचएआइ मुरादाबाद के परियोजना निदेशक राकेश सूद ने बताया कि मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए के चौड़ीकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जहां बरसात के कारण सड़क उखड़ गई है, वहां फिर से मरम्मत करा दी जाएगी। बताया गया कि यह कार्य जल्द संपादित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी