बागपत : एडीओ पंचायत के चालक की हालत में सुधार नहीं, अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं हमलावर

बागपत कलक्ट्रेट के सामने कालोनी में एडीओ पंचायत की गाड़ी के चालक गौरव को सोमवार शाम गोली मारकर घायल कर दिया गया था। गौरव गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। एडीओ का कहना है कि चालक गौरव की हालत में अभी कोई सुधार नहीं हुआ है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:46 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:46 AM (IST)
बागपत :  एडीओ पंचायत के चालक की हालत में सुधार नहीं, अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं हमलावर
एडीओ पंचायत बागपत के चालक की हालत में सुधार नहीं

बागपत, जागरण संवाददाता। बागपत ब्लाक के एडीओ पंचायत कृष्णपाल मान की गाड़ी के चालक गौरव की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके चेहरे की हड्डी में फंसी गोली को डाक्टर ने अभी नहीं निकाला है। वहीं पुलिस हमलावरों का अभी सुराग भी नहीं लगा पाई है।

यह है मामला 

बागपत कलक्ट्रेट के सामने कालोनी में गौरव को सोमवार शाम गोली मारकर घायल कर दिया गया था। गौरव गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया गया है। एडीओ का कहना है कि चालक गौरव की हालत में अभी कोई सुधार नहीं हुआ है। गौरव के सीने पर मारी गई गोली तो आरपार हुई मिली, लेकिन सिर में मारी गई गोली चेहरे की हड्डी में फंसी है। डाक्टरों ने अभी गोली को नहीं निकाला है। वहीं पुलिस अभी तक हमलावरों को पकड़ना तो दूर उनका सुराग भी नहीं लगा पाई है। कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है। उधर कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है घटना किसने और क्यों की ? इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हर बिंदु पर जांच चल रही है। केस का जल्द ही राजफाश किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी