खेल विश्वविद्यालय को लेकर कमिश्नर ने किया निरीक्षण

क्षेत्र के सलावा में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:15 PM (IST)
खेल विश्वविद्यालय को लेकर कमिश्नर ने किया निरीक्षण
खेल विश्वविद्यालय को लेकर कमिश्नर ने किया निरीक्षण

मेरठ,जेएनएन। क्षेत्र के सलावा में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने गंगनहर कांवड़ मार्ग स्थित सलावा चौकी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सलावा पौधशाला व गंगा कैनाल ग्रिड पावर स्टेशन का भी जायजा लिया।

मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह मंगलवार सुबह सलावा चौकी क्षेत्र में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय बनाने को लेकर जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही पौधशाला में पेड़-पौधों के रखरखाव व अन्य प्रजातियों के पौधों के बारे में भी जानकारी ली। जहां उन्होंने अधिकारियों को पेड़-पौधों की गणना सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गंगा कैनाल ग्रिड पावर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रस्तावित जमीन का कुछ हिस्सा वन विभाग द्वारा प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें उन्होंने पेड़-पौधे रोप रखे हैं। इस दौरान उनके साथ सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष सारस्वत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

पौधरोपण में मेरठ बनाता है रिकार्ड :

मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ पौधारोपण में हर बार रिकार्ड बनाता है। प्रदेश से जिले में पौधरोपण का लक्ष्य मिलने वाला है। इसके देखते हुए पौधशाला का भी निरीक्षण किया। बाग की स्थिति और पौधशाला में भी विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए है। उनकी संख्या, ऊंचाई व रखरखाव के मद्देनजर भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान सिचाई व वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

कई गांवों में आज नौ घंटे विद्युत आपूíत रहेगी बंद : विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार ने मंगलवार को जारी पत्र में बताया कि बुधवार यानि आज रोहटा क्षेत्र के गांव दिलावार, जटपुरा, पूठखास, जनजोखर, घसौली व रोहटा में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूíत बंद रहेगी। जेई संजय कुमार ने बताया कि इस दौरान पूठखास पावर हाउस में लाइन पर काम चलेगा।

chat bot
आपका साथी