युवक पर लगाए गए आरोप निकले फर्जी

सरधना में फर्टिलाइजर कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर बुधवार को ठगी के प्रयास का मामला प्रकाश में आया था जिसमें पीड़ित ने तीन आरोपितों को पुलिस को सौंपा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 07:44 PM (IST)
युवक पर लगाए गए आरोप निकले फर्जी
युवक पर लगाए गए आरोप निकले फर्जी

मेरठ, जेएनएन। सरधना में फर्टिलाइजर कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर बुधवार को ठगी के प्रयास का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें पीड़ित ने तीन आरोपितों को पुलिस को सौंपा था। गुरुवार को पेस्टीसाइड बीज फर्टिलाइजर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उधर, शुक्रवार को एसोसिएशन द्वारा लगाए गए आरोप जांच में फर्जी निकले।

बुधवार को मोहल्ला लश्कर गंज बाजार निवासी राजकुमार पुत्र महेंद्र सिंह के पास लखनऊ से कार सवार तीन युवक आए थे। उन्होंने फर्टिलाइजर कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर दो लाख की मांग कर ठगी का प्रयास किया था। राजकुमार को शक हुआ तो उन्होंने आसपास से व्यापारियों को बुला लिया था। बाद में तीनों को पुलिस को सौंप दिया था। गुरुवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी थाने पहुंचे और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। इस पर एसओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सूत्रों की मानें तो देररात पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल व पेस्टीसाइड बीज फटिलाइजर एसोसिएशन के पदाधिकारी थाने पहुंचे और घंटों बैठक कर पुलिस से साठगांठ कर मामले को रफादफा कर दिया। पीड़ित राजकुमार ने बताया कि ये वो लोग नहीं थे। ये लखनऊ से ही दूसरी कंपनी के कर्मी थे। एसओ समर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोप झूठे निकले हैं। इसके चलते उन्हे छोड़ दिया है।

छोटी होली से एक दिन बनी थी एसोसिएशन : छोटी होली से एक दिन पहले रामलीला ग्राउंड में औपचारिकता पूरी कर सरधना पेस्टीसाइड बीज फर्टिलाइजर एसोसिएशन का गठन किया गया था। जिसके अध्यक्ष नवीन त्यागी चुने गए थे। चौधरी मनोज तालिया ने अजय गुप्ता, चौधरी अनिल बालियान, सुभाष त्यागी को संरक्षक बनाया था।

chat bot
आपका साथी