शस्त्र पूजन के बाद चली गोली मासूम को लगी

दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद चलाई गई गोली पार्क में खेल रहे बच्चे को लग गई। स्वजन ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने काफी देर तक कालोनी में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:59 AM (IST)
शस्त्र पूजन के बाद चली गोली मासूम को लगी
शस्त्र पूजन के बाद चली गोली मासूम को लगी

मेरठ, जेएनएन : दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद चलाई गई गोली पार्क में खेल रहे बच्चे को लग गई। स्वजन ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने काफी देर तक कालोनी में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। स्वजन ने तहरीर दी है।

नौचंदी थाना क्षेत्र के कल्याण नगर निवासी सौरभ गुप्ता का मोबाइल का काम है। शुक्रवार को दशहरे पर उनका बेटा नक्श और कालोनी के अन्य बच्चे पार्क में खेल रहे थे। इस दौरान कहीं से चली गोली बच्चे की बाजू में धंस गई। खून निकलता देख अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। स्वजन भी दौड़कर पहुंचे और उसे लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी गोली निकाल दी। बताया गया कि 32 बोर की गोली लगी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शस्त्र पूजन के बाद किसी ने गोली चलाई होगी, जो बच्चे को लग गई। कालोनी में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, व्यापारी के बेटे को गोली लगने की जानकारी मिलने पर व्यापार संघ से जुड़े पदाधिकारी भी हालचाल लेने के लिए पहुंचे।

शरारती तत्वों ने मचाया उत्पात : नगर में तीनों रामलीलाओं में दशहरा उत्सव पर पुतला दहन देखने के लिये हुजूम उमड़ा। पुतला दहन के बाद लौट रही भीड़ में शामिल बुग्गी सवार कुछ शरारती किस्त के युवाओं ने भैंसा रोड, सुभाष चौक पर उत्पात मचा। जिसे खदेड़ने के लिये पुलिस को लाठिया फटकरानी पड़ी। भैंसा रोड पर मार्केट में दुकानें के आगे लगे बल्ब व टयूब लाइनट डंडे मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस जीत राउंड लगाती रही। इस दौरान पुलिस र्किमयों ने डाक खाने वाली गली, भैंसा रोड की ओर युवाओं को दौड़ा लिया। लगभग 11 बजे तक लोग अपने वापस लौटे तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी