दूल्हा-दुल्हन अमेरिका में लेंगे फेरे, लैपटाप पर भारत के सहारनपुर से मिलेगा आशीर्वाद

सहारनपुर निवासी चौधरी राजकुमार सिंह के पुत्र राजकमल अमेरिका की कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी में स्कालर हैं। यहां उनकी सगाई दो वर्ष पूर्व स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पोस्ट डाक्टरेट कर रही तमिलनाडू के सेलम निवासी राजलक्ष्मी से हुई थी। दोनों के स्वजन ने तय किया कि शादी वाशिंगटन में ही करेंगे।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:00 AM (IST)
दूल्हा-दुल्हन अमेरिका में लेंगे फेरे, लैपटाप पर भारत के सहारनपुर से मिलेगा आशीर्वाद
सहारनपुर के तीतरों में शनिवार को आनलाइन हल्दी की रस्म निभाती बहन उत्तरा

सहारनपुर, राजकिशोर। डिजिटल युग में विवाह का स्वरूप भी इसके अनुरूप हो गया है। सहारनपुर के तीतरो से अमेरिका में नौकरी करने गए एक युवक ने वहीं एक भारतीय युवती से शादी करने का फैसला लिया है, लेकिन इस शादी में युवक के माता-पिता शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए माता-पिता लैपटाप पर ही शादी को आनलाइन देखेंगे और फेरे भी कराएंगे। शनिवार को आनलाइन हल्दी की रस्म हुई तो कस्बे के लोगों की देखने के लिए भीड़ लग गई।

वाशिंगटन में शिव-विष्णु मंदिर में होगा विवाह

तीतरो के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी चौधरी राजकुमार सिंह के पुत्र राजकमल अमेरिका की कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी में स्कालर हैं। यहां उनकी सगाई दो वर्ष पूर्व स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पोस्ट डाक्टरेट कर रही तमिलनाडु के सेलम निवासी राजलक्ष्मी से हुई थी। दोनों के स्वजन ने तय किया कि शादी वाशिंगटन में ही करेंगे। युवक के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता वीएस अशोक और माता सुकन्या अमेरिका पहुंच गए हैं। राजकमल की तरफ से उसकी बुआ का बेटा योगेश शादी में शामिल होगा। वाशिंगटन में प्रसिद्व शिव-विष्णु मंदिर में 29 नवंबर को विवाह समारोह होगा। इस शादी को भारत में रह रहे स्‍वजन को लाइव दिखाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी