बच्ची का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

मेरठ। सड़क दुर्घटना का शिकार हुई बच्ची के परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Mar 2018 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 29 Mar 2018 05:37 PM (IST)
बच्ची का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
बच्ची का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

मेरठ। सड़क दुर्घटना का शिकार हुई बच्ची के परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपित पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

भावनपुर क्षेत्र के जयभीम नगर भोपाल विहार निवासी उमेश की सात वर्षीय पुत्री आरती को घर के बाहर खेलते समय तेज रफ्तार लोडर ने कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद आरोपित चालक घटनास्थल से लोडर समेत फरार हो गया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्ची के शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने शव गढ़ रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने माग की कि आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसपर कार्रवाई की जाए। जाम लगने की सूचना पाकर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और परिजनों को समझाने के प्रयास किया। लेकिन हंगामा कर रहे लोग नहीं मानें और पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। करीब बीस मिनट बाद सीओ सिविल लाइन रामअर्ज मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आरोपित दबोच लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित का पता लगा लिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने जाम खोल दिया गया। दूसरी ओर जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन कई चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। सीओ ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस जल्द ही आरोपित लोडर चालक को दबोच लेगी।

chat bot
आपका साथी