दुकानदार से छीन ले गए कंबल..दुकान स्वामी की पत्‍‌नी ने दी तहरीर

सरधना कस्बे के सरधना-बिनौली रोड पर गुरुवार को बदमाश दुकानदार से तीन सौ कंबल छीनकर फरार हो गए। पीड़िता की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:35 PM (IST)
दुकानदार से छीन ले गए कंबल..दुकान स्वामी की पत्‍‌नी ने दी तहरीर
दुकानदार से छीन ले गए कंबल..दुकान स्वामी की पत्‍‌नी ने दी तहरीर

मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे के सरधना-बिनौली रोड पर गुरुवार को बदमाश दुकानदार से तीन सौ कंबल छीनकर फरार हो गए। पीड़िता की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

छुर निवासी अरुणा ने बताया कि उनके पति संजीव कुमार दिव्यांग हैं। चार-पांच दिन पहले सरधना-बिनौली रोड पर मेनका फैक्ट्री के सामने चौैधरी टेंट हाऊस के नाम से उन्होंने दुकान का उद्घाटन किया था। उनके पति संजीव कुमार ने शुभ मुहूर्त देखकर नवमी पर दुकान खोली थी। इसी दौरान उन्होंने पांच जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर दिए। आरोप है कि कुछ समय बाद भारी संख्या में लोग आए और करीब तीन सौ कंबल व रजाई के खोल छीनकर फरार हो गए। इस दौरान संजीव ने मना भी किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। इसके बाद संजीव दुकान छोड़कर चले गए। पीड़िता ने बताया कि उन्हे लाखों का नुकसान हो गया है। जब इस मामले में इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन नहीं उठा।

जानकारी पर पहुंचे स्वजन

संजीव की पत्नी अरुणा ने बताया कि जानकारी पर वे और उनका बेटा आर्यन मौके पर पहुंचे। इस दौरान आर्यन ने दुकान का शटर गिरा दिया। जिसमें कुछ लोग बंद हो गए थे। तभी लोगों ने शोर मचाकर शटर खुलवा दिया। आरोप हैै कि दुकान में बंद लोगों ने आर्यन के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने बताया कि तहरीर देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों से कंबल और रजाई के खोल आदि वापस दिलवाए।

chat bot
आपका साथी