दारोगा के बेटे की गिरफ्तारी को सम्भल के एसपी से किया संपर्क

अभिनव चौधरी हत्याकांड में फरार चल रहे सम्भल में तैनात दारोगा के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सम्भल के एसपी से संपर्क किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 02:45 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 02:45 AM (IST)
दारोगा के बेटे की गिरफ्तारी को सम्भल के एसपी से किया संपर्क
दारोगा के बेटे की गिरफ्तारी को सम्भल के एसपी से किया संपर्क

मेरठ,जेएनएन। अभिनव चौधरी हत्याकांड में फरार चल रहे सम्भल में तैनात दारोगा के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सम्भल के एसपी से संपर्क किया है। एसपी ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के लिए सहयोग की बात कही है। इसके बाद एक टीम आरोपित की तलाश में सम्भल रवाना हो गई।

बीते गुरुवार को भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा-औरंगाबाद मार्ग पर खलील सरपंच के आम के बाग में मंगल पांडेय नगर निवासी अभिनव चौधरी पुत्र नवीन का गोली लगा शव मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके दोस्त उसे एक कार में बैठाकर ले गए थे। उसी समय अभिनव को गोली लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सीडीआर के आधार पर लेखपाल के आरोपित बेटे नवनीत को गिरफ्तार कर लिया था। दारोगा धर्मपाल का बेटा अक्की, गोल्डी निवासी रामगढ़ी और हर्ष त्यागी निवासी फूलबाग कालोनी फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपितों पर 25-25 हजार के इनाम की संस्तुति कर दी है। रविवार को मेरठ पुलिस ने सम्भल के एसपी से बात की है। इसके अलावा नवनीत को जेल भेज दिया गया है।

शहीद चंद्रभान स्मारक समिति अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि: शहीद चंद्रभान स्मारक समिति अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह धनगस एडवोकेट की स्मृति में रविवार को ग्राम खेड़की जदीद में शोक सभा हुई, जिसमें उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

समाजसेवी एवं शैक्षिक संस्थाओं से भी जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजपाल सिंह धनगस का 11 फरवरी को निधन हो गया था। रविवार को ग्राम में आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने उन्हें मृदुभाषी, व्यवहार कुशल एवं समाज का सच्चा हितैषी बताया और उनके चित्र पर पुष्प अíपत कर श्रद्धाजलि दी। शोकसभा में उप निबंधक मवाना शांति भूषण चौबे, डा. असलम एडवोकेट, युसूफ कुरैशी, नगर पालिका अध्यक्ष अयूब कालिया, चौधरी अजय सिंह अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद, नरेन्द्र रस्तोगी एडवोकेट, गजेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट, अनिल बक्शी, ब्रह्मा सिंह नागर व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी