अटेरना व कुलंजन में चोरों का आतंक..गश्त बढ़ाने की मांग

सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना व कुलंजन गांव में चोर दर्जनों किसानों के नलकूप को निशाना बना चुके हैं। चोर लाखों रुपये के बिजली के उपकरण चोरी कर ले गए हैं। लगातार हो रही चोरी कि घटना से किसान परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:53 PM (IST)
अटेरना व कुलंजन में चोरों का आतंक..गश्त बढ़ाने की मांग
अटेरना व कुलंजन में चोरों का आतंक..गश्त बढ़ाने की मांग

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना व कुलंजन गांव में चोर दर्जनों किसानों के नलकूप को निशाना बना चुके हैं। चोर लाखों रुपये के बिजली के उपकरण चोरी कर ले गए हैं। लगातार हो रही चोरी कि घटना से किसान परेशान हैं। आरोप है कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है, इससे किसानों व ग्रामीणों में आक्रोश है।

गांव अटेरना निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व प्रधान पति मोंटी सोम ने बताया कि बीते एक सप्ताह के भीतर चोर अटेरना व कुलंजन गांव के किसानों के नलकूप से लाखों के बिजली उपकरण व मोटर चोरी कर ले गए है। इस बारे में कई बार चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी से इसकी शिकायत कर चुके हैं, बावजूद इसके घटनाएं और बढ़ गई है। इससे चोरों के हौंसले बुलंद है। ग्रामीणों व किसानों ने चोरी की घटना के राजफाश व पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। क्राइम इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। किसानों की शिकायत पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। जल्द राजफाश किया जाएगा।

नवीन मंडी में मेले की तैयारियां : सरधना की नवीन मंडी में दीपावली पर्व पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मंडी में साफ-सफाई कराई। वहीं, शासन के आदेशानुसार मेला 28 अक्टूबर से शुरू होगा और दीपावली पर्व तक चलेगा। जिसकी तैयारियां जोर शोर पर चल रही हैं। जिसमें दुकान, झूले सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी