लोगों को बताएं भाजपा की उपलब्धियां : सोनकर

कृष्ण मंदिर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर उनके प्रसार-प्रचार पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 08:15 PM (IST)
लोगों को बताएं भाजपा की उपलब्धियां : सोनकर
लोगों को बताएं भाजपा की उपलब्धियां : सोनकर

मेरठ जेएनएन। कृष्ण मंदिर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर उनके प्रसार-प्रचार पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि राजकुमार सोनकर ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे भी इसी प्रकार से मेहनत करने के लिए कहा और 2022 में पुन: योगी सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। हरिओम शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को उन्हें जिम्मेदारी देते हुए पत्रक वितरित करने की बात कही।

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा व संचालन सूरज सोनी ने किया। इस मौके पर सुनील पोसवाल, रणवीर सिंह, अरविद, अमित शर्मा, मयंक प्रधान, महावीर प्रधान, सुधा शर्मा, दर्शन भारद्वाज, सोमनाथ पपनेजा, अनिल त्यागी, कालू राम आदि रहे।

घर-घर जाकर बताई भाजपा की उपलब्धियां: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को क्षेत्र के कौल, बधौली, अजराड़ा, समेत आदि गांवों में पहुंचकर घर-घर जाकर भाजपा के शासनकाल की चार वर्ष की उपलब्धियां बताकर जागरूक किया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जनपद के सहकारी संघ के डिप्टी डायरेक्टर ऋषि त्यागी और मंडल अध्यक्ष अशोक पोषवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरखौदा क्षेत्र के गांवों में घर घर जाकर लोगों को भाजपा के चार वर्ष के अंदर किये गये कार्यो को बताया। जितेन्द्र कैली, रोहित गुप्ता, सुंदर, कपिल शर्मा, रविन्द्र ठाकुर समेत आदि लोग थे।

आरक्षण को लेकर पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेजा: परीक्षितगढ़ ब्लाक क्षेत्र के गांव सठला के क्षेत्र पंचायत सदस्य के आरक्षण के संबंध में पंचायत राज अधिकारी मेरठ को पत्र भेजा गया गया है, जिसमें वार्ड 4 से 7 व 8 से 11 को पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिये आरक्षित करने की मांग की है। उक्त गांव निवासी शाहिद अहमद पुत्र शब्बीर ने पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजा है।

chat bot
आपका साथी