झारखंड के जमशेदपुर में होने वाली नेशनल तीरंदाजी के लिए प्रदेश टीम का चयन

एक से 10 अक्टूबर तक झारखंड के जमशेदपुर में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:00 PM (IST)
झारखंड के जमशेदपुर में होने वाली नेशनल तीरंदाजी के लिए प्रदेश टीम का चयन
झारखंड के जमशेदपुर में होने वाली नेशनल तीरंदाजी के लिए प्रदेश टीम का चयन

मेरठ, जेएनएन : एक से 10 अक्टूबर तक झारखंड के जमशेदपुर में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल प्रतियागिता का आयोजन किया गया। कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में रविवार को चयन ट्रायल में 280 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शिरकत की। खिलाड़ियों ने चयन के लिए पूरा दमखम लगाया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड में चार-चार महिला-पुरुष तीरंदाजों का चयन किया गया। स्टेडियम में ट्रायल के लिए उचित व्यवस्था की गई थी।

चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने किया। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता, संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा, मेरठ तीरंदाजी संघ के सचिव अनुज शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ओलिंपियन तीरंदाज सत्यदेव प्रसाद और व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके वेद कुमार भी उपस्थित रहे।

यह खिलाड़ी हुए चयनित

रिकर्व पुरुष टीम में विश्वास (बरेली), आशीष तिवारी (गाजीपुर), मोनू कुमार (बागपत) और निशांत गुरुकुल (मेरठ) चुने गए। रिकर्व महिला टीम में अनिता पोडवाल (मेरठ), भावना (गाजीपुर), मधु वेदवान (बागपत) और कशिश (बदायूं) शामिल हैं। इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में अरविंद चौधरी (मथुरा), वासु सैनी (शामली), अमित सरायवाल (मेरठ) और अरुण पाल (गाजीपुर) हैं। महिला वर्ग में चेष्टा (मथुरा), सुनीता भारद्वाज (वाराणसी), प्रीति चौधरी (यूपी पुलिस) और काजल अंटल (बागपत) से हैं। कंपाउंड पुरुष टीम में शेखर वेदवान (बागपत), हर्ष बालियान (मुजफ्फरनगर), प्रवीण कुमार (गाजियाबाद) और मनीष दुबे (गाजीपुर) से हैं। कंपाउंड महिला टीम में साक्षी चौधरी (गाजियाबाद), अंशु गुरुकुल (मेरठ), साक्षी वेदवान (बागपत) और आंचल राय (सोनभद्र) शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी