गगन विहार में शिक्षक के बेटे को चाकुओं से गोदा

टीपीनगर के गगन विहार में बदमाशों ने शिक्षक के बेटे की बेडरूम में हत्या कर दी। चाकू से करीब 25 वार कर उसके पूरे शरीर को गोद डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:04 AM (IST)
गगन विहार में शिक्षक के बेटे को चाकुओं से गोदा
गगन विहार में शिक्षक के बेटे को चाकुओं से गोदा

मेरठ, जेएनएन। टीपीनगर के गगन विहार में बदमाशों ने शिक्षक के बेटे की बेडरूम में हत्या कर दी। चाकू से करीब 25 वार कर उसके पूरे शरीर को गोद डाला। इसके बाद खून से लथपथ शव को आंगन तक घसीटकर ले आए। पिता को भी चाकू मार दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बागपत के हिसावदा गांव निवासी पूर्व शिक्षक सहन्सरपाल मलिक टीपीनगर थाने के रोहटा रोड स्थित गगन विहार में परिवार के साथ रहते हैं। वह सतवाई कॉलेज से रिटायर्ड हैं। सहन्सरपाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे। बदमाशों ने बेडरूम में घुसकर बेटे अजय मलिक की हत्या कर दी। बदमाश करीब ढाई घंटे उसके कमरे में रहे।

बदमाशों की निर्दयता देख पास में सो रही अजय की पत्‍‌नी रचना बेहोश हो गई। हत्या के बाद बदमाश शव को बेडरूम से खींचते हुए बाहर ले आए। सहन्सरपाल ने विरोध किया तो उनके हाथ पर भी चाकू मार दिया। रचना घर में ही स्कूल चलाती हैं। बदमाश घर में रखा बैग भी ले गए, जिसमें बच्चों द्वारा जमा की गई फीस थी।

बदमाश ढाई बजे घर से निकले। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाशों की बाहर निकलते हुए फुटेज भी पुलिस को मिली है।

हत्या की कई बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में लूटपाट का कोई मामला नहीं आया है। बदमाश सिर्फ अजय की हत्या करने के इरादे से आए थे।

-अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी