मेरठ में जिम संचालिका के साथ हर रोज तीन किमी तक होती है छेड़छाड़

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की पीड़ि‍ता ने शिकायत की बाइक बदलकर हर रोज मनचला कालोनी से जिम तक करता है पीछा। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के साथ सादी वर्दी में पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:13 PM (IST)
मेरठ में जिम संचालिका के साथ हर रोज तीन किमी तक होती है छेड़छाड़
मेरठ में ज‍िम संचाल‍िका के साथ छेड़छाड़।

मेरठ, जेएनएन। शहर में महिला सुरक्षा के दावों की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आए दिन स्नैचिंग और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। अब ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी जिम संचालिका ने बताया कि पिछले एक माह से तीन किमी तक उसके साथ हर रोज छेड़छाड़ की जा रही है। मनचला आए दिन बाइक बदलकर कालोनी के गेट से जिम तक पीछा करता है। सीओ को पीडि़ता ने मामले की जानकारी दी। पीडि़ता के साथ सादी वर्दी में पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं।

यह है मामला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पाश कालोनी की रहने वाली पीडि़ता रेलवे रोड थाना क्षेत्र में जिम चलाती हैं। सोमवार को पीडि़ता ब्रह्मपुरी सीओ के आफिस पहुंची। महिला ने सीओ को बताया कि एक मनचला पिछले एक माह से कालोनी से लेकर जिम तक उसकी स्कूटी का पीछा करता है। बीच-बीच में अश्लील कमेंट करने के साथ-साथ कभी बाइक को आगे लगा देता है, कभी पीछे चलता रहता है। उसने उसका विरोध किया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा। सीओ अमित राय ने बताया कि मनचले को पकडऩे के लिए ब्रह्मपुरी की शाप्रिक्स माल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जिम संचालिका के साथ सादी वर्दी में लगा दिए है। ताकि जिम संचालिका का पीछा करने वाले बाइक सवार को पकड़ा जा सके। जिम संचालिका ने मामले की तहरीर भी दी है। 

chat bot
आपका साथी