तलवार दंपती ने जंतर-मंतर पर की उल्टी पदयात्रा

शहर निवासी तलवार दंपती ने जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगाते हुए उल्टी पदयात्रा अभियान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 03:15 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 03:15 AM (IST)
तलवार दंपती ने जंतर-मंतर पर की उल्टी पदयात्रा
तलवार दंपती ने जंतर-मंतर पर की उल्टी पदयात्रा

मेरठ,जेएनएन। शहर निवासी तलवार दंपती ने जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगाते हुए उल्टी पदयात्रा अभियान शुरू किया हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर भी उल्टी पदयात्रा की। दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने कहा कि सरकार को अब जनसंख्या नियंत्रण के बारे में सोचना होगा। अधिक जनसंख्या के कारण देश की शिक्षा, स्वास्थ्य या अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। शनिवार को दंपती ने मेरठ के ओडियन सिनेमा चौराहे से अपनी यात्रा की शुरुआत की और मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद के मोहन नगर चौराहे पर भी उल्टी पदयात्रा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

धार्मिक स्थलों में अधिक संख्या में प्रवेश दिए जाने की मांग: अखिल भारतीय कौमी एकता और सद्भावना समिति के पदाधिकारियों ने धार्मिक स्थलों में आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को उनके कैंप कार्यालय में ज्ञापन दिया। अध्यक्ष नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों और चर्च में पांच व्यक्तियों को एक बार में इबादत की इजाजत है। इसे बढ़ाकर कम से कम 200 या उससे अधिक किया जाना चाहिए। कहा कि कोरोना संक्रमण कम हो गया है बाजार खुल गए हैं। बस और कार्यालयों में भी लोग आ जा रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने एसएसपी को भी ज्ञापन दिया। अधिकारियों ने मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। शीराज रहमान, अमित कुमार, मोहम्मद राशिद एडवोकेट काजी शादाब आदि मौजूद रहे।

स्वस्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया: जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने शनिवार को जानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिन्दर पाल सिंह शनिवार को निरीक्षण के लिए जानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मनिन्दर पाल सिंह ने वैक्सीनेशन अभियान एंव स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों से भी स्वास्थ्य केन्द्र पर मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। ग्राम प्रधान वेदपाल, मुनेश बाफर, योगेन्द्र कुसैड़ी, योगेंद्र भवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी