गंगा को स्वच्छ-निर्मल बनाने को लें प्रण : प्रणवानंद

गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा रविवार को जैन स्थानक से प्रारंभ होकर मखदूमपुर गंगा घाट पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:45 PM (IST)
गंगा को स्वच्छ-निर्मल बनाने को लें प्रण : प्रणवानंद
गंगा को स्वच्छ-निर्मल बनाने को लें प्रण : प्रणवानंद

मेरठ, जेएनएन। गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा रविवार को जैन स्थानक से प्रारंभ होकर मखदूमपुर गंगा घाट पहुंची। जहां गंगा तट पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद यात्रा मवाना से होती हुई परीक्षितगढ़ के लिए रवाना हुई।

यात्रा का क्षेत्र के गांवों में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों से गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया गया। शनिवार की सांय हस्तिनापुर पहुंची गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा रविवार को मखदूमपुर गंगा घाट पहुंची। इस दौरान यात्रा का दूधली खादर, बस्तौरा नारंग, मखदूमपुर आदि गांवों में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने ग्रामीणों को गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए संकल्प भी दिलाया। मखदूमपुर गंगा घाट पर पहुंचकर यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य हरिओम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया। जिसमें लोगों ने आहुतियां देकर गंगा मां के साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया। यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट की सफाई की। तत्पश्चात गंगा किनारे पीपल के पांच पौधों का रोपण किया। स्वामी प्रणवानंद ने कहा कि मां गंगा हम सभी की आस्था व श्रद्धा का प्रतीक है। हमें गंगा मां को प्रदूषित होने से बचाना है। केवल हाथ जोड़कर प्रार्थना करने से ही मां गंगा स्वच्छ नही होंगी, इसके लिए हमें ²ढ़ संकल्प लेना होगा। इस मौके पर विद्यासागर जैन, मुकेश ठाकुर, अनुज शर्मा, रविद्र कुमार, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, गौरव गुर्जर, हरविदर छाबड़ा, शिवगिरी महाराज, ओमप्रकाश पपनेजा, राजकुमार प्रधान, संजय मनचंदा, सुभाष, ताराचंद आदि रहे।

यात्रा का मवाना में भी स्वागत : यमुना गे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा शाम तीन बजे मवाना पहुंची। गार्डन सिटी मंडप से यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे स्वामी प्रणवानंद व रामअवतार ने बताया कि लोगों में देश की पवित्र नदियों की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये आरएसएस व अनुसांगिक संगठन के तत्वाधान में शुक्रताल से गंगे च यमुने यात्रा का प्रारंभ किया गया है, जो नरौरा तक जायेगी। मवाना में कुछ देर रुकने के बाद यात्रा मिल रोड से होते हुए परीक्षितगढ़ के लिए रवाना हो गई। नगर में यात्रा में महिलाएं मिल रोड कपिल सिनेमा हाल तक सिर पर कलश लेकर चलीं। कलश यात्रा का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनिका गुप्ता ने किया। कपिल सिनेमा हाल पर यात्रा का उपभोक्ता परिषद की महिलाओं ने भी स्वागत किया। यात्रा में विभाग प्रमुख विद्या सागर जैन, जिला प्रचारक ललित शंकर, सह जिला संघ चालक जय प्रकाश गुप्ता आदि थे। नगर अध्यक्ष गोविद गुप्ता, विवेक रस्तोगी, चंद्र शेखर आजाद, धर्मराज चौहान, राजसिंह चौहान, संदीप जाटव, विनय, सत्यवीर, योगेश शर्मा, सौरभ शर्मा, रविकांत, कपिल शर्मा आदि ने स्वागत किया।

परीक्षितगढ़ में गंगे च यमुने यात्रा के पहुंचने पर आसिफाबाद तिराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा नगर से आसिफाबाद के लिये रवाना हुई। एसआरसी इंटर कालेज में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। उसके बाद खरकाली घाट पर हवन पूजा के बाद यात्रा आगे के लिये प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर जय प्रकाश ललित शंकर सुधीर त्यागी कमल ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, मनोज शर्मा, महेंद्र गिरी, संजीव बसंल, मूलचंद बसंल, समयपाल, वरूण धामा, गौरव गुप्ता, राजकुमार, महेश, पंकज त्यागी, अंकित, रणवीर संजय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी