पीजी कालेज की छात्राओं ने लिया ताइक्वांडो का प्रशिक्षण

शहीद मंगल पांडे पीजी कालेज में सोमवार को मिशन शक्ति समिति और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:01 PM (IST)
पीजी कालेज की छात्राओं ने लिया ताइक्वांडो का प्रशिक्षण
पीजी कालेज की छात्राओं ने लिया ताइक्वांडो का प्रशिक्षण

मेरठ, जेएनएन। शहीद मंगल पांडे पीजी कालेज में सोमवार को मिशन शक्ति समिति और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण के पांच दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। इसमें ताइक्वाडो संघ के प्रशिक्षक विमलेंदु झा ने छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित कौशल और तकनीक की जानकारी दी। प्रशिक्षण का सीधा प्रसारण महाविद्यालय के फेसबुक पेज के माध्यम से किया गया। प्रशिक्षण में 40 छात्राओं ने भाग लिया। डा. ममता सागर, डा. स्वर्णलता कदम और डा. कुमकुम उपस्थित रहीं।

गोष्ठी में छात्राओं ने रखे विचार

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी के बीएड विभाग में सोमवार को विज्ञान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय 21वीं सदी में वैज्ञानिक अनुसंधानों की उपयोगिता रहा। छात्राओं ने विषय पर विचार रखे। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय और तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर की शुरुआत इस्माईल इंटर कालेज शास्त्रीनगर में हुई। प्रधानाचार्य डा. मृदुला शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को शिविर का महत्व और उद्देश्य बताया। कार्यक्रम अधिकारी मीनू शर्मा भी उपस्थित रही।

निबंध प्रतियोगिता में चेतना प्रथम

मेरठ। शहीद मंगल पांडे पीजी कालेज के जंतु विज्ञान विभाग में सोमवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। साथ ही छात्राओं ने माडन चार्ट प्रतियोगिता में भी भाग लिया। प्रतियोगिता में अदिति कौशिक प्रथम, अर्पणा शर्मा दूसरे और आयुषी यादव तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य डा. दिनेश चंद ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, दूसरी ओर मिशन शक्ति अंतर्गत क्राति रेंजर्स टीम की ओर से महिला सुरक्षा एवं कानून विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चेतना प्रथम, रेशू चौधरी दूसरे और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आरजी पीजी कालेज की आरजी रेंजर्स टीम ने सोमवार को बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र और छात्राओं की समस्याओं के समाधान लिए परामर्श सत्र का आयोजन किया। इसमें प्राकृतिक चिकित्सक और एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डा. पल्लवी रस्तोगी ने छात्राओं को होने वाली शारीरिक समस्याओं के बारे में बताया। जैसे ल्यूकोरिया शारीरिक कमजोरी, सही खानपान, हार्मोस संतुलन तथा मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही शारीरिक व्यायाम भी बताए, जिनको छात्राएं घर पर आराम से कर सकती है। प्रशिक्षण के पहले दिन रेंजर शिवानी और नेहा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। डा. सुमन, डा. सुनीता सिंह उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी