Swachh Survekshan 2021: मेरठ में होटल, हास्पिटल से जुटाई जा रही हैं जानकारियां, जानिए ऐसा क्यों

मेरठ में भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेरठ नगर निगम ने इसके कमर कस ली है। जनभागीदारी के तहत अंक प्राप्त करने के लिए नगर निगम शहर के होटल हास्पिटलआरडब्ल्यूए के स्वच्छता मानदंडों की जानकारियां जुटा रहा है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:50 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:50 AM (IST)
Swachh Survekshan 2021: मेरठ में होटल, हास्पिटल से जुटाई जा रही हैं जानकारियां, जानिए ऐसा क्यों
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मेरठ, जेएनएन। Swachh Survekshan 2021 स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की प्रतिस्पर्धा में अच्छी रैंक हासिल करना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है। क्योंकि इस बार जनभागीदारी रैंकिंग में अहम भूमिका निभाएगी। जिसे देखते हुए नगर निगम निर्धारित मानदंडों पर जनभागीदारी बढ़ाने में जुट गया है।

जनभागीदारी के तहत अंक प्राप्त करने के लिए नगर निगम शहर के होटल, हास्पिटल,आरडब्ल्यूए व मोहल्लों, सरकारी विभागों और मार्केट एसोसिएशन के स्वच्छता मानदंडों की जानकारियां जुटा रहा है। इसके लिए बकायदा फार्म भरवाए जा रहे हैं। जिसमें सफाई और कचरे के निस्तारण संबंधित तमाम जानकारियां पूछी जा रही हैं। ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में निर्धारित अंकों का हासिल किया जा सके।

इनके बीच एक प्रकार की प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है। निर्धारित पैरामीटर पर रैंकिंग जारी कर श्रेष्ठ स्थान पर रहने वालों को नगर निगम सम्मानित करेगा। खास बात यह है कि कोरोना महामारी से बचाव के उपाय संस्थानों व मार्केट एसोसिएशन ने क्या किए हैं। यह देखा जा रहा है। मालूम हो कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण कुल 6000 अंकों का है। 2400 अंक सर्विस लेवल प्रोगेस, 1800 अंक सर्टिफिकेशन और 1800 अंक जन भागीदारी के रखे गए हैं। जिसमें सिटीजन फीडबैक भी शामिल है।

chat bot
आपका साथी