स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: यूपी में 65 जिलों को पछाड़ स्वच्छता में आगे निकला बागपत, सर्वे में पूछे गए ये सवाल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में बागपत को अच्छी बढ़त मिली है। सरकार आनलाइन करवा रही है सर्वे। बागपत प्रदेश की टाप-10 सूची में प्रवेश करने में कामयाब रहने 244 ग्राम पंचायतों का सीना चौड़ा हो गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:55 PM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: यूपी में 65 जिलों को पछाड़ स्वच्छता में आगे निकला बागपत, सर्वे में पूछे गए ये सवाल
65 जिलों को पछाड़ स्वच्छता में आगे निकला बागपत।

बागपत, जेएनएन। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में बागपत को अच्छी बढ़त मिली है। सोमवार को 65 जिलों को पीछे छोड़कर बागपत प्रदेश की टाप-10 सूची में प्रवेश करने में कामयाब रहने 244 ग्राम पंचायतों का सीना चौड़ा हो गया।

अब तक बागपत के 22828 लोगों ने स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लिया है। इनमें 22767 लोगों ने स्मार्ट फोन व 61 लोगों ने लेपटाप इस्तेमाल कर स्वच्छता सर्वेक्षण के सवालों का जवाब दिया है। सूबे में पहले स्थान पर बहराइच तथा दूसरे स्थान पर बनारस चल रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कोरोना के कारण गत साल स्वच्छ सर्वेक्षण नहीं हुआ था, लेकिन अब जल शक्ति मंत्रालय सर्वेक्षण करा रहा है। सर्वेक्षण अभी जारी है इसलिए बागपत की रैंक और सुधरने की गुंजाइश है। हमारा प्रयास है कि सर्वे में बागपत के ज्यादा लोग भाग लें। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में बागपत में अच्छा काम हो रहा है।

सर्वे में पूछे गए सवाल

गांव में हर घर में शौचालय, ठोस कूड़ा निस्तारण, गंदा पानी निकासी, गीला कूड़ा निस्तारण और प्रदूषित

जल निस्तारण पर पांच सवाल पूछे गए हैं। जिला समन्वयक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस सर्वे में भाग

लेने को अपने स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले स्टोर से स्वच्छ सर्वे 2021 को डाउनलोड कर उक्त सवालों के जवाब दे सकता है।

chat bot
आपका साथी