करीबी और रिश्तेदारों पर शक, कई से पूछताछ

खेत पर गए किसान की हत्या के मामले में पुलिस को करीबी और रिश्तेदारों पर शक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:15 PM (IST)
करीबी और रिश्तेदारों पर शक, कई से पूछताछ
करीबी और रिश्तेदारों पर शक, कई से पूछताछ

मेरठ,जेएनएन। खेत पर गए किसान की हत्या के मामले में पुलिस को करीबी और रिश्तेदारों पर शक है। इस आधार पर कई लोगों से पूछताछ चल रही है। साथ ही सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। उधर, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानी थाना क्षेत्र के टीकरी निवासी किसान परविद्र की बुधवार शाम हत्या कर दी गई थी। स्वजन ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

झाड़-फूंक भी करता था

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि परविद्र गांव और आसपास झाड़-फूंक भी करता था। इस बिदु को भी जांच में शामिल किया गया है। उधर, बताया गया कि एक रिश्तेदारी में कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था।

ग्रामीण पर घर में घुसकर हमला, फायर झोंका: थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव निवासी पर बुधवार रात दूसरे संप्रदाय के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने देर शाम तहरीर दी है।

गांव पोहल्ली निवासी संजीव कुमार पुत्र धर्मपाल ने बताया कि बुधवार रात करीब साढे नौ बजे वह घर पर अकेला था। आरोप है कि गांव निवासी दूसरे संप्रदाय के आधा दर्जन लोग लाठी-डंड़े व धारदार हथियार लेकर घर में आ गए और तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। लेकिन, मारपीट में घायल हो गया। पीड़ित ने आधा दर्जन के खिलाफ नामदर्ज तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी