दो पाकिस्तानी नंबरों की सर्विलास सेल ने शुरू की जांच

ओनली न्यूज नाम के वाट्सएप ग्रुप में दो पाकिस्तानी मोबाइल नंबर जुड़ने से ग्रुप के सदस्यों में हड़कंप मचा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:15 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:15 AM (IST)
दो पाकिस्तानी नंबरों की सर्विलास सेल ने शुरू की जांच
दो पाकिस्तानी नंबरों की सर्विलास सेल ने शुरू की जांच

मेरठ,जेएनएन। ओनली न्यूज नाम के वाट्सएप ग्रुप में दो पाकिस्तानी मोबाइल नंबर जुड़ने से ग्रुप के सदस्यों में हड़कंप मचा हुआ है। सर्विलांस सेल ने दो नंबरों को पाकिस्तानी बताते हुए जाच शुरू कर दी है। दोनों नंबरों की सिम कंपनियों से डिटेल मागी गई है। मंगलवार दोपहर तक सभी कंपनियां से नंबरों की डिटेल आने की उम्मीद है। इसके बाद ही नंबरों के बारे में कुछ पता चलेगा। हालांकि कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं कोरोना की देश में स्थिति जानने के लिए पाकिस्तानी नंबरों को ग्रुप से तो नहीं जोड़ा गया है?

सरधना क्षेत्र की खबरों के लिए ओनली वन न्यूज ग्रुप वाट्सएप पर चल रहा है। इस ग्रुप में जनप्रतिनिधियों के अलावा मीडियाकर्मी, सामाजिक संगठन और पुलिसकर्मी तक जुड़े हुए है। रविवार देर शाम ग्रुप में दो पाकिस्तानी नंबर जुड़े गए। जिन्हें देखकर ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने खुद को हटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी ग्रुप एडमिन ने सरधना पुलिस को दी। मामला पाकिस्तान नंबरों से जुड़ा होने पर पुलिस ने भी गंभीरता दिखाई। एसएसपी अजय साहनी ने सर्विलांस सेल को दोनों मोबाइल नंबरों की जाच करने के आदेश दिए है। अभी तक जिन कंपनियों से नंबरों की डिटेल मिली है। उनसे सही जानकारी नहीं मिली है। एसएसपी का कहना है कि मंगलवार दोपहर तक सभी कंपनियों से जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद ही पता चलेगा नंबर पाकिस्तान के हैं या फिर किसी साफ्टवेयर से नंबर बनाकर वाट्सएप ग्रुप से जोड़े गए है। उधर, सरधना क्षेत्र में दिनभर पाकिस्तानी नंबरों को लेकर चर्चाएं होती रही।

chat bot
आपका साथी