श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर मांगा सहयोग

अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए शुक्रवार से निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन 220 से अधिक स्थानों पर संघ परिवार के कार्यकर्ता घर-घर गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:55 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:55 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर मांगा सहयोग
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर मांगा सहयोग

मेरठ, जेएनएन। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए शुक्रवार से निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन 220 से अधिक स्थानों पर संघ परिवार के कार्यकर्ता घर-घर गए। इसमें सभी वर्गो के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। अभियान के तहत मेरठ प्रात के संपर्क प्रमुख विजय गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जागृति विहार में घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए निधि संग्रह किया। सह प्रांत शारीरिक प्रमुख एवं विभाग प्रचारक विनोद कुमार क्षेत्र की टोली के साथ नवचंडी स्थित रामबाग क्षेत्र में गए। वहीं, प्रांत अभियान प्रमुख राजकुमार डूंगर ने विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के सदस्य व गुरुकुल प्रभात आश्रम के स्वामी विवेकानंद से सहयोग लिया। जहां भी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं वहां के मर्मस्पर्शी अनुभव सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में महानगर कार्यवाह अवनीश ने बताया कि रामबाग में संग्रह करते समय बालक ने अपनी गुल्लक फोड़कर सारे पैसे अभियान के तहत समर्पित कर दिए। महानगर संघचालक विनोद भारतीय ने सम्राट पैलेस में संपर्क किया और परिवारों में गए। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विभाग प्रचारक संघ मनोज, महानगर संगठन मंत्री विहिप गौरव प्रताप आदि ने निधि संग्रह किया।

धन संग्रह को निकलीं 230 टोलियां

मेरठ प्रांत समेत महानगर में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान 15 से 31 जनवरी तक चलेगा। शुक्रवार को चले अभियान को लेकर विहिप के महानगर मंत्री व महानगर अभियान प्रचार प्रमुख निमेश वशिष्ठ ने बताया कि निधि एकत्र करने के लिए महानगर के 32 नगरों की अलग-अलग बस्तियों में कुल 230 टोलियां निकलीं।

जनप्रतिनिधियों ने भी मांगा सहयोग

श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के पहले दिन संघ परिवार के साथ ही राज्यसभा सदस्य काता कर्दम, मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर ने लाल बहादुर शास्त्री बस्ती में घर-घर जाकर लोगों से सहयोग मांगा। इस दौरान विधायक ने कहा कि हम वह पीढ़ी हैं जो सैकड़ों वर्षो के संघर्ष के बाद श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण होता देख रहे हैं। इस दौरान पूजा बंसल, अक्षय रस्तोगी, काति त्यागी आदि मौजूद रहे।

101 वर्षीय विहिप प्रांत संरक्षक रंजीत सिंह ने अर्पित की निधि

शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण के लिए चले पहले दिन के निधि समर्पण अभियान में मानसरोवर कालोनी निवासी 101 वर्षीय विहिप के प्रांत संरक्षक रंजीत सिंह ने सहयोग दिया। बता दें कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होने का भी न्योता मिला था। कोरोना काल को देखते हुए वे पूजन कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे। उनके छोटे बेटे अशोक सिंह ने बताया कि निधि समर्पित करने के दौरान वह प्रसन्नता से भावुक हो गए। साथ ही कार्यकर्ताओं से पूछा कि आज वे कितने घरों तक पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता अजय त्यागी, गौरव मित्तल, रविंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी