Sunday Lockdown News: मेरठ और आसपास के जिलों में पसरा सन्‍नाटा, सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर, जगह-जगह हो रही चेकिंग

Sunday Lockdown News कोरोना के कहर को कम करने के लिए शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक मेरठ और आसपास में लाकडाउन लगाया गया है। जिसका पालन कराने के लिए अफसर सुबह से ही सड़कों पर है। सुबह से ही सड़कों पर सन्नटा है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:17 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:17 PM (IST)
Sunday Lockdown News: मेरठ और आसपास के जिलों में पसरा सन्‍नाटा, सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर, जगह-जगह हो रही चेकिंग
मेरठ और आसपास में लॉकडाउन को लेकर सख्‍ती।

मेरठ, जेएनएन। कोरोना के कहर को कम करने के लिए शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक मेरठ और आसपास में लाकडाउन लगाया गया है। जिसका पालन कराने के लिए अफसर सुबह से ही सड़कों पर है। सुबह से ही सड़कों पर सन्नटा है। अफसर सख्ती के साथ लाकडाउन का पालन कर रहे है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। आने जाने वालों पर सख्‍ती की जा रही है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर, बागपत व बिजनौर में चेकिंग की जा रही है। इस दौरान केवल जरुरत की ही दुकानें खुली हुईं है।

मेरठ में दिखी पुलिस की सख्‍ती

शहर के हर चौराहे पर पुलिस की तैनाती की गई है। जगह- जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाहर निकलने वालों पर पुलिस की कड़ाई कर रही है। वहीं लोगों को कर्फ्यू को लेकर आगाह भी कर रही है। शहर में जरुरत की चीजे जैसे दवाई, दूध व जरूरत की दुकानें खुली हुई है। पुलिस के अधिकारी शहर में निरीक्षण भी कर रहे हैं। सड़कों पर सन्‍नाटा पसरा हुआ है। वहीं सफाई कर्मी सफाई अभियान में जुटे हुए हैं।

सहारनपुर में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर

सभी थाना प्रभारी के अलावा एसपी सिटी राजेश कुमार सभी सीओ के साथ सड़कों पर है। रविवार की सुबह से ही पुलिस सड़कों पर है और एलाउंसमेंट करके लोगों को आगाह कर रही है कि आज लाकडाउन है और वह अपने घर से बाहर नहीं निकले। हर चौराहे पर चेकिंग हो रही है। केवल जरूरतमंद व्यक्ति को ही सड़क पर निकलने दिया जा रहा है। शहर में मेडिकल स्टोर, निजी अस्पताल, राशन की दुकान, ब्रेड, दूध की दुकान खुली हुई है।

इन जिलों सैनिटाइजेशन का हो रहा काम

शामली बागपत, बिजनौर व मुजफ्फरनगर में नगर निगम के कर्मचारी अपने कामों में जुटे हुए हैं। शहर की सडकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही सफाई भी हो रही। वहीं पुलिस के अधिकारी बीच- बीच में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील भी कर रहे है। जिलों की सभी सड़ाकों पर सन्‍नाटा पसरा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेवजह घर से निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

chat bot
आपका साथी