सुमित की धरपकड़ को साधा बिहार पुलिस से संपर्क

एमआइआइटी के छात्रा को गोली मारने वाले सहपाठी अभी तक पकड़ से दूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:15 PM (IST)
सुमित की धरपकड़ को साधा बिहार पुलिस से संपर्क
सुमित की धरपकड़ को साधा बिहार पुलिस से संपर्क

मेरठ,जेएनएन। एमआइआइटी के छात्रा को गोली मारने वाले सहपाठी अभी तक पकड़ से दूर हैं। वारदात को अंजाम देकर बिहार और बागपत में जाकर छिप गए है। आदित्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बागपत में डेरा डाले है, जबकि सुमित की धरपकड़ के लिए बिहार पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। सुमित की बिहार में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम को रवाना कर दिया जाएगा।

फैजाबाद के अयोध्या निवासी विपिन यादव दो साल से परतापुर थाना क्षेत्र में एमआइआइटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। एक माह पहले विपिन यादव का वालीबॉल खेलते समय बागपत के आदित्य और बिहार के सुमित ठाकुर से विवाद हो गया था। उसी का बदला लेने के लिए सोमवार को आदित्य और सुमित ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर विपिन की पीठ में गोली मार दी। पुलिस की मदद से विपिन को समय रहते उपचार दिलाया गया। उसके बाद घायल विपिन को परिवार के लोग अपने साथ फैजाबाद ले गए। पुलिस ने विपिन के स्वजन की तहरीर पर बागपत के आदित्य और बिहार के सुमित ठाकुर एवं एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों आरोपितों की धरपकड़ को दबिश डाल रही है। परतापुर पुलिस की एक टीम बागपत में डेरा डाले हुए है। अभी तक पुलिस को आदित्य नहीं मिल पाया है। इंस्पेक्टर नजीर अली ने बताया कि सुमित ठाकुर भी वारदात को अंजाम देकर बिहार भाग गया है। उसे पकड़ने के लिए बिहार पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। सुमित की लोकेशन मिलने के बाद परतापुर पुलिस की टीम बिहार के लिए रवाना कर दी जाएगी। उसके अलावा तीसरे हमलावर की भी पहचान करने की कोशिश पुलिस कर रही है।

chat bot
आपका साथी