Suicide In Meerut: मेरठ में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच शुरू

Suicide In Meerut मेरठ के रजबन में बड़ा बाजार में एक विवाहिता ने पति के साथ कहासुनी के बाद आत्‍महत्‍या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका के स्‍वजन भी दिल्‍ली से मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 01:50 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 01:50 PM (IST)
Suicide In Meerut: मेरठ में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच शुरू
मेरठ में एक विवाहिता ने विवाद के बाद सुसाइड कर लिया है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Suicide In Meerut खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद मेरठ में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव लटका देख ससुरालियों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को मर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मायके वाले मेरठ के लिए रवाना हो गए।

कहासुनी के बाद बिगड़ी बात

सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बड़ा बाजार निवासी आसाराम माली है। उसका विवाह दिल्ली निवासी साधना से हुआ था। दंपती के दो बेटी व एक बेटा है। शुक्रवार सुबह खाना बनाने को लेकर साधना का पति से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद विवाहिता कमरे में चली गई। तभी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दिल्‍ली से स्‍वजन मेरठ के लिए चले

कमरे की कुंडी नहीं खुलने पर आसाराम और उसके स्वजन ने दरवाजा तोड़ दिया। विवाहिता का शव देखकर सभी के होश उड़ गए। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि मृतका के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी है। वह लोग दिल्ली से चल दिए है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

पहले बियर पी और फिर फांसी लगाकर जान दी

मेरठ : बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी प्रेमचंद नौचंदी थाना क्षेत्र में फूलबाग कालोनी में राजेंद्र हलवाई के यहां किराये पर रहते हैं। उनके साथ पत्नी, बेटी और 22 वर्षीय बेटा विजय उर्फ गोलू रहते थे। गोलू बिजली का काम करता था। गुरुवार को प्रेमचंद बीबीनगर गए थे, जबकि रात में पत्नी और बेटी पड़ोस में थी। इस दौरान गोलू ने कमरे में फांसी लगा ली। जब मां-बेटी पहुंचे तो दरवाजा बंद था। उन्होंने आवाज लगाई तो भी दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फांसी लगाने की वजह पता नहीं चल सकी है। युवक ने मरने से पहले बियर भी पी थी। बीजेपी नेता और स्थानीय निवासी अंकित चौधरी ने बताया कि युवक के मुंह पर टेप लगी थी, जबकि उसके एक हाथ पर प्लास्टर भी था। उसके पास ही कुर्सी भी रखी हई थी। 

chat bot
आपका साथी