Suicide Attempt: सहारनपुर के देवबंद में जमीन के विवाद में ग्रामीण ने स्‍वजन सहित किया आत्‍मदाह का प्रयास, हड़कंप

Suicide Attempt सहारनपुर के देवबंद में शुक्रवार को जमीन के विवाद में एक ग्रामीण ने स्‍वजन सहित आत्‍मदाह करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर हुआ पूरे प्रकरण का वीडियो वायरल पुलिस ने छह लोग हिरासत में लिए। जांच की जा रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:15 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:19 PM (IST)
Suicide Attempt: सहारनपुर के देवबंद में जमीन के विवाद में ग्रामीण ने स्‍वजन सहित किया आत्‍मदाह का प्रयास, हड़कंप
सहारनपुर में विगत 25 वर्षों से चला रहा था दो पक्षों के बीच विवाद।

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर के देवबंद में जमीन के विवाद के चलते एक ग्रामीण ने शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग पर शोषण का आरोप लगाते हुए मिट्टी का तेल छिड़क बच्चों समेत आत्मदाह का प्रयास किया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बामुश्किल जान बचाई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।

25 सालों का विवाद

कोतवाली क्षेत्र के गांव सांपला खत्री निवासी तौफीक का गांव के ही शहजाद और मुनीर पक्ष के साथ विगत 25 वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों में हमेशा से ही तनातनी की स्थिति रहती है। तोफिक पक्ष का आरोप है कि शहजाद पक्ष के लोग विगत डेढ़ वर्ष से विवादित जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने पूरे प्रकरण की शिकायत एसडीएम देवबंद के यहां की थी। जिस पर एसडीएम द्वारा मामले की जांच होने तक कार्य को बीच में ही रोकने के दिशा निर्देश दिए थे।

प्रशासन में हड़कंप

शुक्रवार को शहजाद पक्ष के लोगों ने फिर से विवादित भूमि पर मकान का निर्माण शुरू कर दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए तोफिक ने अपने तीन बच्चों के साथ विवादित भूमि पर पहुंच स्वयं व बच्चों के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क दिया, और आग लगाने का प्रयास किया। गांव में आत्मघाती सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोपाली पुलिस चौकी प्रभारी धीरज सिंह पुलिस के साथ गांव पहुंचे और दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली में लाकर बैठा दिया है।

एक तरफा कार्रवाई का आरोप

वहीं तोफिक पक्ष के लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस पूरे प्रकरण में उनके साथ अन्याय कर रही है। राजस्व विभाग के एक कानूनगो समेत कुछ लोगों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। उधर, प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जमीन से संबंधित दस्तावेज मंगाए गए हैं। कानून के अनुसार पूरे मामले में कार्यवाही की जाएगी।

राजस्व निरीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

तोफिक के भतीजे रिजवान ने बताया गांव में पूरे प्रकरण को लेकर कई बार बैठकों का दौर भी हो चुका है। लेकिन दूसरा पक्ष उनकी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। ऊपर से उन्हें कब्रिस्तान के बराबर में दूसरी जमीन देने की बात कही जा रही है। जिसे वह कभी भी नहीं लेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। 

chat bot
आपका साथी