एक मई से आनलाइन होगा मेरठ जिले में गन्ना सर्वे, रकबा प्रजाति व सत्र की जानकारी देंगे गन्ना किसान

Online Sugarcane Survey in Meerut गन्ना रकबा प्रजाति व सत्र की जानकारी गन्ना किसान अब आनलाइन देंगे। इसके लिए एक मई से आनलाइन सर्वे शुरू हो जाएगा। गन्ना विभाग ने इसके लिए तैयारी कर ली है ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:24 PM (IST)
एक मई से आनलाइन होगा मेरठ जिले में गन्ना सर्वे, रकबा प्रजाति व सत्र की जानकारी देंगे गन्ना किसान
मेरठ में गन्‍ने का ऑनलाइन सर्वे ।

मेरठ, जेएनएन। गन्ना रकबा, प्रजाति व सत्र की जानकारी गन्ना किसान अब आनलाइन देंगे। इसके लिए एक मई से आनलाइन सर्वे शुरू हो जाएगा। गन्ना विभाग ने इसके लिए तैयारी कर ली है। गन्ना विभाग का कहना है कि किसान अपने सभी दस्तावेजों के साथ मोबाइल, साइबर कैफे या इंटरनेट के माध्यम से पूरी जानकारी गन्ना विभाग की वेबसाइट पर दे सकता है। कोरोना से रोकथाम व बचाव के लिए इस बार आनलाइन सर्वे की व्यवस्था की गई है।

जिला गन्ना अधिकारी डा. दुष्यंत कुमार ने बताया कि मेरठ जिले में लगभग सवा दो लाख गन्ना किसान हैं। पिछली बार तक गन्ना सर्वे किसानों के पास घोषणा पत्र भरवाकर जमा कराया जाता था। जिसमें वह गन्ने की जानकारी देते थे। लेकिन इस बार यह पूरी प्रक्रिया आनलाइन की गई है।

chat bot
आपका साथी