Sugarcane Farmers Competition: मेरठ के भी गन्ना किसान जीतेंगे 50 हजार रुपये का पुरस्कार,जानिए क्‍या है पूरी प्रक्रिया

Sugarcane Farmers Competition मेरठ में उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 में प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु किसानों के आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है। किसान इसमें भाग ले सकते हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:20 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:43 AM (IST)
Sugarcane Farmers Competition: मेरठ के भी गन्ना किसान जीतेंगे 50 हजार रुपये का पुरस्कार,जानिए क्‍या है पूरी प्रक्रिया
गन्‍ना किसानों के लिए प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Sugarcane Farmers Competition गन्ना विकास विभाग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत पौधा व पेड़ी संवर्ग में प्रदेश स्तर पर गन्ना उत्पादकता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। दोनों संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसान को 50 हजार रुपये की धनराशि का पुरस्कार प्रदान किया जाता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य किसानों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संचार करना है, जिससे वह प्रति हेक्टेयर अधिक उत्पादकता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित हों। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्‍या में किसानों के भाग लेने की संभावना होती है।

दी गई यह जानकारी

उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 में प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु किसानों के आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है। अधिक से अधिक किसान गन्ना उत्पादकता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। इसलिए विभाग द्वारा अंतिम तिथि को 15 नवंबर 2021 तक विस्तारित कर दिया गया है। उन्होने गन्ना किसानों से अपील की है कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन पत्र संबंधित गन्ना विकास परिषद से प्राप्त कर उसे पूर्ण करते हुए व निर्धारित शुल्क सहित अंतिम तिथि से पूर्व सम्बंधित परिषद में जमा कर दें।

आयोजन गन्ना किसानों के लिए

उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि उक्त गन्ना प्रतियोगिता के अतिरिक्त गन्ना विभाग में राज्य गन्ना प्रतियोगिता, उत्कृष्ट पुरस्कार प्रतियोगिता के साथ ही रेन्ज व जोनल स्तर पर भी गन्ना उत्पादकता प्रतियोगिता का आयोजन गन्ना किसानों के लिए किया जाता है। गन्ना किसान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सम्बंधित गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी