मेरठ में सुदखोर ने महिला को दी धमकी, बोला- पैसे दे दो वरना तेरी बेटी को उठावा लूंगा, दहशत में परिवार

मेरठ में एक महिला को सूदखोर ने उसकी बेटी के अपहरण की धमकी दे डाली। जिसकी वजह से महिला व उसके परिवार के लोग दहशत में आ गए। महिला ने जानकारी देते हुए कहा कि सूदखोर पैसे नहीं देने पर उसकी बेटी के अपहरण की धमकी दे रहा है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 02:41 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 02:41 PM (IST)
मेरठ में सुदखोर ने महिला को दी धमकी, बोला- पैसे दे दो वरना तेरी बेटी को उठावा लूंगा, दहशत में परिवार
महिला को अपराधी ने उसकी बेटी के अपहरण की धमकी दी।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में एक महिला को सूदखोर ने उसकी बेटी के अपहरण की धमकी दे डाली। जिसकी वजह से महिला व उसके परिवार के लोग दहशत में आ गए। जब थाने पहुंचकर इसकी शिकायत महिला ने की तो आरोप है कि पुलिस से साठगांठ कर महिला को देर रात थाने बुलाकर प्रताड़ित भी किया। महिला ने जानकारी देते हुए कहा कि सूदखोर पैसे नहीं देने पर उसकी बेटी के अपहरण की धमकी दे रहा है। महिला ने मामले की शिकायत दिवस अधिकारी से की है। जिसपर दिवस अधिकारी एसपी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

मूल रूप से इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ निवासी महिला पति से विवाद होने के चलते गंगानगर स्थित एक कालोनी में किराए के मकान में रहती है। महिला के पति ने गांव के प्रधान व अन्य लोगों से कुछ रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि पति द्वारा पैसे नहीं देने पर सूदखोर महिला व उसके बच्चों को परेशान कर रहे है। बताया कि पैसे नहीं देने पर वे उसकी बेटी का उठवाने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस से मिलकर महिला को धमकाया

गुरुवार रात उन्होंने गंगानगर पुलिस से साठगांठ कर महिला को घर से उठवा लिया। पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने महिला को थाने में प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं दुस्साहस दिखाते हुए उसने महिला की बेटी के अपहरण की भी धमकी दी है। दिवस अधिकारी एसपी क्राइम ने संबंधित थाने को मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

chat bot
आपका साथी