Sudeeksha Death Case: आरोपितों ने क्यों बदला बुलेट बाइक का हुलिया, पढ़ें- बुलंदशहर पुलिस के 10 सवाल

बुलंशहर में सुदीक्षा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपितों से कई सवाल दागे हैं कि जब वह गुनहगार नहीं है तो उन्होंने बुलेट बाइक का हुलिया क्यों बदला।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 01:41 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 09:07 AM (IST)
Sudeeksha Death Case: आरोपितों ने क्यों बदला बुलेट बाइक का हुलिया, पढ़ें- बुलंदशहर पुलिस के 10 सवाल
Sudeeksha Death Case: आरोपितों ने क्यों बदला बुलेट बाइक का हुलिया, पढ़ें- बुलंदशहर पुलिस के 10 सवाल

बुलंदशहर, जेएनएन। Sudeeksha Case सुदीक्षा की मौत के जिम्मेदार दीपक सोलंकी और राजू जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को एक गोपनीय स्थान पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपितों का कहना है कि वह गुनहगार नहीं है और न ही वह छेड़छाड़ कर रहे थे। केवल वह एक सामान्य हादसा हुआ था। जिसमे सुदीक्षा की मौत हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपितों से कई सवाल दागे हैं कि जब वह गुनहगार नहीं है तो उन्होंने बुलेट बाइक का हुलिया क्यों बदला। वह पुलिस से क्यों भागे घूम रहे थे। आरोपितों के पास पुलिस के इन सभी सवालों का कोई जवाब नहीं है।

प्रेस वार्ता में होगा राजफाश

एसएसपी यह तो मान चुके है कि दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनसे पूछताछ हो रही है। रविवार को आइजी मेरठ जोन या फिर वह खुद इस मामले में पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता करेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित राजू जाटव और दीपक सोलंकी को हादसे के अगले दिन जानकारी मिली कि मामला अधिक सुर्खियों में आ गया है। जिसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए प्लान बनाने लगे। इसी प्लान के तहत उन्होंने बुलेट बाइक को भूड़ चौराहे स्थित एक बाइक मैकेनिक के यहां पर बाइक का रंग, चेन सेट आदि सबकुछ बदलवाया। जिस मिस्त्री ने बुलेट बाइक का हुलिया बदला है। उसे और उसके सहयोगी को भी हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मैकेनिक का कहना है कि खुद राजू जाटव भी एक मैकेनिक है। उसने भी हुलिया बदलने में काफी मदद की है।

बेगुनाह बताया तो पुलिस ने यह दागे दस सवाल

- हादसे के बाद वह मौके पर क्यों नहीं रुके। फरार क्यों हो गए थे।

- सुदीक्षा घायल थी तो उसे अस्पताल क्यों नहीं लेकर गए।

- बुलेट बाइक का हुलिया आखिरकार क्यों बदला गया।

- नंबर प्लेट पर लिखा जातिसूचक शब्द को क्‍यों हटाया गया।

- फरार होने के बाद किन किन शहारों में रहे।

- हादसे के बाद किस किस के संपर्क में और घर में रहे।

- हादसे वाले दिन जो कपड़े पहने हुए थे। वह क्यों फेंके।

- आखिर औरंगाबाद में वह क्या लेने गए। जबकि वहां कोई काम नहीं था।

- तीन दिन तक अपना  मोबाइल नंबर बंद क्यों रखा।

- दो दिन तक अपने घर पर क्यों नहीं आए।

इनका कहना है

दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। शनिवार की देर रात पुलिस को यह सफलता मिली है। दोनों से पूछताछ हो रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।

- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

chat bot
आपका साथी