मेरठ में दुष्कर्म का मुकदमा होते ही ड्यूटी छोड़कर भागा दारोगा, महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का लगाया था आरोप

मेरठ निवासी महिला ने दारोगा अरुण कुमार पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि दारोगा ने उसके घर आकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:39 AM (IST)
मेरठ में दुष्कर्म का मुकदमा होते ही ड्यूटी छोड़कर भागा दारोगा, महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का लगाया था आरोप
मेरठ में दुष्कर्म का मुकदमा होते ही ड्यूटी छोड़कर भागा दारोगा

मेरठ, जागरण संवाददाता। हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात दारोगा अरुण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हो गया है। साथ ही पीडि़ता के बयान दर्ज हो गए हैं। पीडि़ता ने बताया कि तीन साल से दारोगा बेटी पर पिस्टल तानकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद दारोगा ड्यूटी छोड़कर भाग गया। थाने की जीडी में उसको गैरहाजिर भी कर दिया है। एसएसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया है।

यह है मामला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने एसएसपी आफिस पहुंचकर भद्रकाली चौकी प्रभारी अरुण कुमार पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला के मुताबिक 2018 में स्कूटी चोरी होने के दौरान दारोगा से माधवपुरम चौकी पर मुलाकात हुई थी। इसके बाद दारोगा ने घर आकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाए। छह दिसंबर 2020 को भी दारोगा जबरदस्ती हस्तिनापुर के जंगल में ले गया और गाड़ी के अंदर दुष्कर्म किया। एसपी देहात केशव कुमार से जांच कराने के बाद एसएसपी ने दारोगा के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कराए। उसने अपने बयानों में एफआइआर को दोहराया है। शनिवार को पीडि़ता का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

मीडियाकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज करा चुकी है पीड़िता 

पीडि़ता ने इससे पहले कुछ मीडियाकर्मियों पर भी छेड़छाड़ का मुकदमा ब्रह्मïपुरी थाने में दर्ज कराया था। उस मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया था। उस समय पीडि़ता ने दारोगा को अपना भाई बताया था। एसपी देहात इस प्रकरण की भी दोबारा से जांच कर रहे हैं।

इनका कहना है

महिला की शिकायत पर दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया है। विवेचना में सभी तथ्य सामने आएंगे। विवेचना में ब्रह्मïपुरी थाने में दर्ज मुकदमे को भी हिस्सा बनाया जाएगा।

-प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

दारोगा से दोस्ती, फिर ब्लैकमेल और अब दुष्कर्म का आरोप

मेरठ। तीन साल पहले शुरू हुई दारोगा और महिला की दोस्ती ब्लैकमेल से लेकर दुष्कर्म के घिनौने आरोप तक पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार महिला और दारोगा के वायरल वीडियो और फोटो से साफ है कि दोनों में दोस्ताना संबंध थे। दूसरी तरफ, महिला ने मीडियाकर्मियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में दारोगा को अपना भाई बताया था। ऐसे में पुलिस महिला और दारोगा के तीन साल के संबंधों की भी तफ्तीश करेगी।

दोनों तरफ से ब्लैकमेलिंग

माधवपुरम में तैनाती के समय दारोगा अरुण कुमार की इस महिला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद कई पार्टियों में दारोगा और महिला को साथ देखा गया। अचानक दोनों तरफ से ब्लैकमेलिंग शुरू हो गई। आरोप है कि दारोगा ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। वहीं, महिला ने सरस्वती लोक में 28 लाख में मकान खरीदना तय किया। दारोगा के खाते से महिला को डेढ़ माह पहले छह लाख की रकम दी गई थी। उसने यह रकम मकान खरीदने में लगाई। दारोगा की पत्नी आरती ने बताया कि अब महिला मकान के लिए अरुण से 15 लाख रुपये मांग रही थी। रकम नहीं देने पर अरुण को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी भी दी थी। इसके बावजूद दारोगा ने रकम देने से इन्कार कर दिया। इसपर महिला ने दारोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। एसपी देहात केशव कुमार की अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला अपनी मर्जी से दारोगा के साथ घूमती थी।

chat bot
आपका साथी