चौथी बार लिंक मार्ग के लिए सड़क पर उतरे छात्र

बागपत रोड पर जाम से हो रही परेशानी से छुटकारा पाने को इलाके की करीब 45 कालोनियों का आंदोलन जारी है। कालोनी के लोगों के साथ स्कूलों के बच्चे भी लिंक मार्ग निर्माण की माग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:04 AM (IST)
चौथी बार लिंक मार्ग के लिए सड़क पर उतरे छात्र
चौथी बार लिंक मार्ग के लिए सड़क पर उतरे छात्र

मेरठ, जेएनएन। बागपत रोड पर जाम से हो रही परेशानी से छुटकारा पाने को इलाके की करीब 45 कालोनियों का आंदोलन जारी है। कालोनी के लोगों के साथ स्कूलों के बच्चे भी लिंक मार्ग निर्माण की माग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को लिंक मार्ग के लिए वर्धमान एकेडमी के छात्र सड़क पर उतरे। इससे पहले भाई जोगा सिंह, महावीर शिक्षा सदन व 14 नवंबर को कई स्कूलों के छात्र मिलकर धरने के साथ रैली निकाल चुके हैं।

रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी के छात्रों ने हाथों में तिरंगा और लिंक मार्ग की माग वाले पोस्टर लेकर रैली निकाली। इसमें करीब 150 छात्रों ने विद्यालय के पिछले गेट से निकलकर जैन मंदिर व रेलवे रोड से होकर विद्यालय पर रैली का समापन किया। नारेबाजी कर रहे छात्रों की लोगों ने हौसलाफजाई की। छात्रों ने भी पूरे जोश व उत्साह के साथ लेकर रहेंगे लिंक मार्ग की माग का नारा लगाया। इस दौरान जनआदोलन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सह मंत्री अशीष गुप्ता, अमित जिंदल, विनोद सिरोही, सचिन गोयल व विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अब तक मुख्य मार्ग के अलावा अंदर की गलियों से काफी वाहन गुजरते हैं। आने-जाने में काफी समय बर्बाद हो जाता है।

इशिका आहूजा, देवपुरी

---

सड़क बनाने में पता नहीं कहां कठिनाई आ रही है। करीब आठ सौ मीटर लिंक मार्ग से इलाके के लोगों के साथ-साथ यहां पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों की मुश्किल भी हल हो जाएगी।

पूर्णिमा सैनी, आनंदपुरी।

- - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी