कुर्ता नहीं पहनने पर संप्रदाय विशेष के छात्र को पीटा, हंगामा

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की न्यू मोहनपुरी में डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने कुर्ता नहीं पहनने पर संप्रदाय विशेष के युवक की पिटाई कर दी। बचाव में आए उसके साथी पर भी हमला बोल दिया। गुस्साए लोगों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 05:00 AM (IST)
कुर्ता नहीं पहनने पर संप्रदाय विशेष के छात्र को पीटा, हंगामा
कुर्ता नहीं पहनने पर संप्रदाय विशेष के छात्र को पीटा, हंगामा

मेरठ : सिविल लाइन थाना क्षेत्र की न्यू मोहनपुरी में डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने कुर्ता नहीं पहनने पर संप्रदाय विशेष के युवक की पिटाई कर दी। बचाव में आए उसके साथी पर भी हमला बोल दिया। गुस्साए लोगों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश दी।

लिसाड़ी गेट के बनी सराय निवासी समीर अलवी और उसका दोस्त पुष्कर राज कौशिक डीएवी इंटर कालेज में 12वीं के छात्र हैं। दोनों न्यू मोहनपुरी में कोचिंग के लिए जाते हैं। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों नेहरू एकेडमी के पास पहुंचे तो उन्हें डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने रोक लिया। समीर के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद कुर्ता नहीं पहनने की बात कहते हुए पीटना शुरू कर दिया। पुष्कर ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावरों ने चेतावनी दी कि यदि वह कुर्ता नहीं पहनेगा तो अंजाम बुरा होगा। समीर ने बताया कि आरोपित युवक गले में भगवा रंग का पट्टा डाले हुए थे। घटना के बाद परिजनों ने थाने में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व शहर की फिजा खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

कहीं माहौल न बिगाड़ दे जरा सी बात

शहर में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। यदि पुलिस ने सख्ती नहीं बरती तो आरोपित निरंकुश हो जाएंगे। कहीं ऐसा न हो कि इस तरह की जरा-जरा सी बात माहौल न बिगाड़ दे।

इन्होंने कहा

आरोपितों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

-रणविजय सिंह, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी