पांचवीं बार प्रदेश संयोजक बने शारदा का जोरदार स्वागत

व्यापार प्रकोष्ठ के पांचवीं बार प्रदेश संयोजक बनकर मेरठ लौटे विनीत शारदा का पार्टी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:15 AM (IST)
पांचवीं बार प्रदेश संयोजक बने शारदा का जोरदार स्वागत
पांचवीं बार प्रदेश संयोजक बने शारदा का जोरदार स्वागत

मेरठ,जेएनएन। व्यापार प्रकोष्ठ के पांचवीं बार प्रदेश संयोजक बनकर मेरठ लौटे विनीत शारदा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के नेतृत्व और महामंत्री अरविंद मारवाड़ी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में शारदा को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। बारिश के बावजूद भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर नजर आए। इससे जाम लग गया।

विनीत शारदा गुरुवार को गाजियाबाद से होते हुए मेरठ पहुंचे। कार्यकर्ताओें ने परतापुर चौराहे पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली रोड, मेट्रो प्लाजा, केसरगंज, बेगमपुल, बच्चा पार्क, हापुड़ चौराहा, गांधी आश्रम, नई सड़क, सेंट्रल मार्केट होते हुए काफिला रंगोली मंडप पहुंचा। जहां, विधायक सोमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जयकरण गुप्ता, हरिकांत अहलूवालिया समेत सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। कई स्थानों पर लंबा जाम लगा। उधर, विनीत शारदा ने कहा कि वो हमेशा व्यापारियों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। लगातार पांचवीं बार प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर उन्होंने प्रदेश इकाई का आभार जताया।

सबकी रसोई में लोगों को मिला भोजन: इनरव्हील मेरठ की ओर से गुरुवार को ज्वांइट प्रोजेक्ट के तहत भैंसाली ग्राउंड सदर और आबूलेन में सबकी रसोई में 600 लोगों को भोजन करवाया गया। स्टार क्लब की अध्यक्ष रीना सिंघल ने बताया कि सामाजिक कार्यो के अंतर्गत सबकी रसोई का आयोजन किया गया। इस दौरान सचिव अंजू अग्रवाल, सरोज मित्तल, कुमकुम चौहान, पूनम रस्तोगी और रेखा अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

डिजिटल साक्षरता अभियान से जोड़ने को चलाया अभियान : कामन सर्विस सेंटरों द्वारा चौथे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत पंजीकरण और सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मिठेपुर, देदुआ, महल, खरदौनी, लावड़, दौराला, भराला आदि में स्थित कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से लोगों को इस योजना के अंर्तगत पंजीकृत कर जोड़ा जा रहा है। जिला प्रबंधक सीएससी स्वेत पंवार ने बताया कि जनपद में लगभग 200 से अधिक लाभार्थियों को पंजीकृत और 200 से अधिक प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी