ऊर्जा निगम के एसडीओ की गाड़ी पर पथराव

सरधना थाना क्षेत्र के समसपुर सुरानी गांव में मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे ऊर्जा निगम के एसडीओ की विद्युत बिल बकाया जमा करने सूचना दे रही गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 04:00 AM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 04:00 AM (IST)
ऊर्जा निगम के एसडीओ की गाड़ी पर पथराव
ऊर्जा निगम के एसडीओ की गाड़ी पर पथराव

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के समसपुर सुरानी गांव में मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे ऊर्जा निगम के एसडीओ की विद्युत बिल बकाया जमा करने सूचना दे रही गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं। कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

मंगलवार रात ऊर्जा निगम के देहात क्षेत्र के एसडीओ दिनेश कुमार सिंह की गाड़ी बिजली के बकाया बिल जमा कराने के लिए लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित करने गांव गई थी। इस दौरान गाड़ी को चालक सतीश चला रहा था और टेक्निशयन ग्रेड द्वितीय अमित कुशवाहा साथ थे। जब वह सुरानी गांव में करीब सवा नौ बजे पहुंचे तो असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। जब सतीश ने गाड़ी रोकी और विरोध किया। जिसपर असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज कर उनसे मारपीट की और चालक से पांच हजार रुपये व गले की चेन लूट ली। दोनों किसी तरह से जान बचाकर वहां से आए। एसडीओ देहात दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात में तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

महिला बंदियों को किया जागरूक: संजीवनी महिला संस्था ने मंगलवार को जिला जेल की महिला बैरक में महिला सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता कनोहर लाल कालेज की शिक्षिका डा. स्मृति यादव रहीं। उन्होंने महिलाओं को बताया कि घरेलू हिसा का सामना किस तरह किया जाए। संस्था अध्यक्ष निशि जैन ने बताया कि आठ वर्षो से लगातार निरंतर जिला जेल में महिला सशक्तिकरण के लिए संस्था कार्य कर रही है। इसमें संस्था सिलाई के साथ ब्यूटीशियन, बुनाई, योगा भी कराया जाता रहा है। जिला जेल की अधिकारी अनुभा त्यागी, संस्था की उपाध्यक्ष चारुल जैन, बोर्ड सदस्य रेशु अग्रवाल मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी