क्रिकेट मैच में कहासुनी के बाद पथराव, फायरिग

कैली गांव में क्रिकेट मैच में मामूली कहासुनी के बाद रविवार रात त्यागी और अनुसूचित जाति के युवकों में संघर्ष हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:10 AM (IST)
क्रिकेट मैच में कहासुनी के बाद पथराव, फायरिग
क्रिकेट मैच में कहासुनी के बाद पथराव, फायरिग

मेरठ,जेएनएन। कैली गांव में क्रिकेट मैच में मामूली कहासुनी के बाद रविवार रात त्यागी और अनुसूचित जाति के युवकों में झगड़ा हो गया। पथराव और फायरिग भी हुई। डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर भी पत्थर फेंके गए। अनुसूचित जाति के दो युवक घायल हो गये। अनुसूचित जाति पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। त्यागी पक्ष ने भी तहरीर दी है।

कैली गांव में कुछ दिन पूर्व युवकों में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हो गया था। इस कारण रविवार रात टकराव हो गया। राजकुमार ने बताया कि रात में उनका बेटा दीपांशु और उसका साथी अंकित सिंह घर के बाहर बैठे थे। तभी त्यागी पक्ष के कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया और फायरिग करते हुए फरार हो गये। इसमें दोनों युवक घायल हो गये। विरोध करने पर एकत्र होकर उन लोगों ने पथराव कर दिया। डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर भी पथराव किया। पुलिस ने घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव के साथ दहशत व्याप्त है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं, त्यागी पक्ष के लोगों ने भी तहरीर देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति के युवकों ने उनके घरों पर पथराव किया है। इसमें कुछ लोगों को चोट आई है। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर छह युवकों कलुआ, शैंकी, प्रीत, गोलू, शगुन और हर्ष समेत 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ किठौर ब्रजेश सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी